Aaj Ka Rashifal: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कैसा रहेगा दिन, पढ़िए आज का राशिफल

By विनीत कुमार | Published: December 14, 2020 08:21 AM2020-12-14T08:21:51+5:302020-12-14T08:28:46+5:30

Aaj Ka Rashifal: आज सूर्य ग्रहण है। ये ग्रहण कई मायनों में खास है। भारत में हालांकि ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा। बहरहाल, इस मौके पर पढ़िए आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

aaj ka rashifal horoscope 14 December 2020 Solar Eclipse rashifal today all zodiac signs mesh tula kumbh | Aaj Ka Rashifal: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कैसा रहेगा दिन, पढ़िए आज का राशिफल

14 दिसंबर: सूर्य ग्रहण पर आज का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: वृषभ जातकों के लिए आज भागदौड़ भरा दिन, सराहना भी मिलेगीमिथुन जातकों के लिए मेहनत करने का दिन, सफलता के लिए करना होगा और इंतजारतुला जातकों के लिए कारोबार में आज अच्छा दिन, सिंह राशि के जातकों पर होगा काम का दबाव

Aaj Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष (अगहन) मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। साथ ही आज सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ये इस साल यानी 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। मिथुन लग्न, वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में ये सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में आज कैसा रहने वाला है सभी जातकों का दिन, पढ़िए 14 दिसंबर का राशिफल।

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। खासकर व्यापार में जुटे जातकों के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश में भी अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को और मेहनत की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। पेट संबंधी बीमारी परेशान कर सकती है। परिवार से तालमेल मिला कर चलें।

वृषभ: आज आपके लिए भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। कारोबार में सतर्क रहें और साझीदारों के साथ समन्वय बनाकर चलना बेहतर है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। संपत्ति विवाद से परेशानी उठानी पड़ सकती है। विवादों को टालने की कोशिश करें।

मिथुन: आपको और मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है। सफलता के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। पुरुष जातक महिलाओं से विवाद से बचें। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है। बुजुर्गों के स्वास्थ्या का ध्यान रखें।

कर्क: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। उर्जा के साथ हर काम को करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की सराहना मिलेगी। व्यापार या सेल्स वगैरह से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और सुपाच्य खान-पान रखें। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रिश्ते और मधुर होंगे।

सिंह: आज काम का दबाव आप पर रहेगा। ऐसे में जिम्मेदारी और धैर्य के साथ इसे करने की जरूरत है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्या: आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप उर्जा से भरे हैं। कारोबार में विवाद को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह पर भी गौर करें।

तुला: आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शादी का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में आपको सफलता मिलेगी। कारोबार के लिए दिन अच्छा और मुनाफा भरा है।

वृश्चिक: नई नौकरी तलाश रहे जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी विवाद से भी पाला पड़ने की आशंका है। कारोबार या संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशान कर सकता है। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

धनु: आज आपको अपने कार्यों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सोच-समझ कर फैसला लें। विश्वसनीय लोगों से निराशा मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ के भी योग हैं। छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है।

मकर: मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। कार्य आसानी से पूरे होंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है।

कुंभ: व्यवसाय के लिए भी दिन लाभ से भरा है। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  

मीन: नकारात्मकता से दूर रहें। कार्यालय में षडयंत्र से सतर्क रहना होगा। अपने क्रोध पर काबू रखें। काम का दबाव रहेगा। कार्यालय में अधिकारियों से मनमुटाव या बहस हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।

Web Title: aaj ka rashifal horoscope 14 December 2020 Solar Eclipse rashifal today all zodiac signs mesh tula kumbh

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे