लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 30 September 2021: आज ये 3 राशिवाले रहें सावधान, ग्रह-नक्षत्र हैं अशुभ, हो सकता है नुकसान

By रुस्तम राणा | Updated: September 30, 2021 07:37 IST

Aaj Ka Rashifal 30 September 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: कामकाज को लेकर आज मायूस रह सकते हैं। हालांकि आपके जोश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं दिखाई देगी। किसी कहासुनी हो सकती है, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बात आगे बढ़ सकती है। कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करना पड़ेगा।

वृषभ: आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहने वाला है। हालांकि आमदनी के साथ-साथ खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। घर-परिवार में शांति का वातावरण दिखाई देगा। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मिथुन: आज आपको अपनी तारीफ सुनने को मिलेगी। मन काम में लगेगा। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 

कर्क: आज फोन पर किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। उनसे बात करके आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आर्थिक हानि की संभावना है। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो धन की लेनदेन न करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

सिंह: आज दिन आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। सोशल मीडिया पर आज आप छा सकते हैं। विद्यार्थियों ऑनलाइन पढ़ाई को अधिक तरजीह देंगे। हालांकि इंटरनेट पर फालतू की चीजों पर भी आपका समय नष्ट हो सकता है। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा।

कन्या: ऑफिस में आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर छा सकते हैं। बॉस आपकी कार्यक्षमता से प्रसन्न होगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है।

तुला: किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। भौतिक चीजें आपको आकर्षित करेंगी। लेकिन धन के अभाव के कारण आप अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं। आपकी किस्मत रंग लाएगी। थोड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक: आज गूढ़ विद्या सीखने में आपका मन लगेगा। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। अचानक से आपको कोई अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। ध्यान, वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा।

धनु: आज शादी योग्य जातकों के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा होगा।

मकर: आज लाइफ पार्टनर के साथ वीकेंड में कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि आज आपकी सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। खांसी-जुकाम अथवा शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ: आज भाग्य के भरोसे न बैठें, बल्कि, मेहनत पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी आपसे कोई डिमांड कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। 

मीन: आज का दिन आपकी अपेक्षा के अनुकूल नहीं होगा। अचानक से आपके किसी ऐसी चीज की जरूरत पड़ सकती है, जो आपके पास नहीं होगी। आज आप अपनी समस्या का समाधान खोजने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। लेकिन सफलता मिलना मुश्किल होगा।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना