लाइव न्यूज़ :

28 February, 2021 Rashifal: मेष जातकों को सावधान रहने की जरूरत, हो सकता है ये नुकसान, पढ़ें अन्य राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2021 08:09 IST

28 February, 2021 Rashifal: पंचांग के अनुसाकर आज से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है। आज प्रतिपदा तिथि है। दिशा शूल आज पश्चिम दिशा का है। पढ़ें 28 फरवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन जातकों के बोलचाल और हाव-भाव में आक्रमकता रहेगी, इसे काबू में रखेंसिंह जातकों के बिजनेस से संबंधित फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है, संतान को लेकर रहेगी चिंतातुला जातकों के लिए यश और प्रतिष्ठा पाने का दिन, पर रहेगा काम का भी बोझ

मेष: दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। मन अशांत रहेगा। व्यापार में कुछ नया शुरू करना आज के लिए ठीक नहीं होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में विवाद के योग हैं। 

वृषभ: व्यावसायिक मामलों में सफलता के योग हैं। संतान को लेकर किसी अहम दायित्व को पूरा करेंगे। नकारात्मकता से बचने की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें। रूका हुआ धन वापस आ सकता है।

मिथुन: बोलचाल और हाव-भाव में आक्रमकता रहेगी। इसे काबू में रखने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क: उत्साह से भरे होंगे और काम में मन लगेगा। यश और सम्मान पाने का योग है। जीविका के मामले में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग हैं।

सिंह: बिजनेस से संबंधित फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यों और बातों की ओर रूचि बढ़ेगी। संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

कन्या: किसी सहकर्मी या मित्र को मदद देने की जरूरत पड़ सकती है। यात्रा का योग बर रहा है। छात्रों को कुछ वजहों से निराशा का सामना करना पड़ सकता है। गहरे जल से दूर रहें।

तुला: यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि, काम का बोझ परेशान भी कर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक: कार्यों को लेकर हताशा का अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में किसी विवाद के कारण क्लेश की आशंका है। संपत्ति विवाद का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु: दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। किसी परिवारिक मसले को लेकर चिंता रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर: अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। किसी विवाद से आपका काम बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर काम का बोझ रह सकता है। शादी करना चाहते हैं तो इस संबंध में कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कुंभ: कोई पुराना अटका पड़ा काम संपन्न हो सकता है। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन: संपत्ति विवाद के कारण कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। व्यापार में लाभ का योग है। यात्रा के दौरान वाहह चलाते समय अपना ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार आने की संभावना है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स