लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: आज कन्या राशिवालों की संपत्ति में होगा इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: August 28, 2024 05:44 IST

Dainik Rashifal 28 August 2024: दैनिक राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल रहने वाला है। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। वाणी में नियंत्रण रखना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज शारीरिक चुस्ती फुर्ती बनी रहेगी। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारी में वृद्धि हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकलकर आप प्रकृति का आनंद लेंगे। आप अपनी परेशानियों को अपने बौद्धिक कौशल से कम कर सकते हैं। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। पार्टी, पिकनिक में जा सकते हैं। विपरीत लिंगी व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें, नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। ऑफिस में पुराने काम निपटाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज यदि आप दूर रहते हैं तो परिजनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। ऐसे में खुद को संभालें।

धनु दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। कर्म और सामाजिक क्षेत्र में धन व मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

मकर दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। घर में रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज अपने कार्य-व्यापार की दिशा में आप नए कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। मित्र जनों का सहयोग प्राप्त होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना