लाइव न्यूज़ :

26 February, 2021 Rashifal: किन राशियों के लिए अच्छा होगा दिन, किसे हो सकती है परेशानी, पढ़ें आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2021 07:49 IST

26 फरवरी, 2021 का राशिफल: पंचांग के अनुसार ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज का शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा होगा, पढ़िए राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देवृषभ जातकों के लिए दिन व्यस्त, कामकाज से भरा और थकाने वाला रह सकता हैकन्या जातकों पर भावुकता हावी रह सकती है, सोच-समझकर कोई अहम फैसला लेंमकर जातकों के लिए अत्यधिक खर्चे का योग, इसे टालने का प्रयास करें

मेष: परिवार और काम को संतुलन बनाने की जरूरत है। परिवार में मनमुटाव की आशंका है। कोर्ट से जुड़े काम में अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें। मौसम संबंधी रोग परेशान करेंगे।

वृषभ: दिन व्यस्त, कामकाज से भरा और आपको थकाने वाला रह सकता है। नतीजे शायद आपके अनुसार नहीं हों। शाम जरूर अच्छी रह सकती है। दिन में काम के संबंध में यात्रा का योग है।

मिथुन: अस्वस्थ और कमजोर महसूस करेंगे। ऑफिस में सतर्क रहे और काम को सावधानीपूर्वक संपन्न करें। संतान पक्ष से जुड़ी किसी खबर से निराशा हो सकती है।

कर्क: आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका है। वैसे, रुपये-पैसे से जुड़ी किसी बात से परेशानी महसूस करेंगे। 

सिंह: दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े काम में भागदौड़ रह सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा खबर मिल सकती है। पदोन्नती के आसार हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। 

कन्या: भावुकता हावी रह सकती है। फैसले लेने में दिल आपके दिमाग पर हावी होगा। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। कानूनी मसलों या उससे जुड़े दस्तावेजों पर सावधानीपूर्वक विचार करें। परिवार और बच्चों के प्रति मोह ज्यादा अनुभव करेंगे।

तुला: रोमांस और प्यार से भरा दिन आपके सामने है। अपने पार्टनर के प्रति प्रेम अहसास कराने में संकोच नहीं करें। दोस्तों से किसी बात पर कुछ अनबन हो सकता है। संतान की ओर से शिक्षा के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक: आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापार में लाभ होगा। किसी को दिये हुए कर्जे भी वापस आ रहे हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और मन पर संयम रखने की कोशिश करें। 

धनु: काम में मनमाफिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। मित्र या रिश्तेदार से अपनी किसी समस्या के बारे में चर्चा कर सकते हैं। इसका फायदा मिलेगा। कपड़े या राशन के व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।

मकर: खर्चे का योग है। अनावश्यक खर्चों को टालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पेट संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है। आप छात्र हैं तो उच्च शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ: व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। मुनाफे का योग है। ऑफिस में भी आप अपने काम से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। बैंक या वित्तीय लेनदेन से जुड़े कार्यों में परेशानी हो सकती है।

मीन: कुछ नया करने को लेकर गंभीर विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बॉस के साथ रिश्ता दोस्ताना होगा और वे आपके काम से खुश होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना