लाइव न्यूज़ :

22 February, 2021 Rashifal: सप्ताह का पहला दिन सोमवार कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 22 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2021 16:56 IST

22 February, 2021 Rashifal: मेष से लेकर मीन तक सभी जातकों का 22 फरवरी, 2021 का राशिफल, पढ़िए आपके लिए सोमवार का दिन कैसा रह सकता है।

Open in App

मेष: दिन सामान्य रहने वाला है। कारोबार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं जिससे तनाव रहेगा। घरेलू परेशानी के कारण विवाद रह सकता है। रूके हुए कार्यों में तेजी आएगी। सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ: दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। धन लाभ की उम्मीद रख सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन: काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहने वाला है। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क: वैवाहित जीवन में तनाव रह सकता है। वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी की सलाह मानने से बेहतर होगा कि अपने विवेक से फैसला लें।

सिंह: शत्रुओं और विरोधियों पर हावी रहेंगे। बहुत दिनों से रूका कार्य पूरा होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव रह सकता है। अचानत धन के लाभ से खुशी महसूस होगी।

कन्या: काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नकारात्मकता हावी रह सकती है। व्यापार में धन को लेकर आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिन ज्यादा व्यस्तता में बीतेगा। 

तुला: छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुखद अहसास होगा। नौकरी तलाश रहे हैं तो सफलता की उम्मीद है।

वृश्चिक: विरोधी पक्ष पर आज हावी रहेंगे। हालंकि, लेनदेन करते समय सतर्क रहें। जमीन या मकान खरीदने का अहम फैसला आप ले सकते हैं। घर में बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

धनु: आत्मविश्वास से भरे होंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। लंबे समय से चले आ रहे वित्तीय तनाव से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा।

मकर: विवाह करना चाहते हैं तो इस संबंध में अच्छी सूचना मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए उन्नति वाला दिन है। दांपत्य जीवन में हालांकि तनाव हो सकता है।

कुंभ: दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार हैं। नए लोगों से मुलाकात से फायदा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। काम को लेकर योजनाएं समय से पूरी होंगी।

मीन: फिज़ूलखर्चों को कम करने की जरूरत है। करियर के लिए दिन अच्छा है। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास इससे बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग