लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 16 September 2022: आज जल्दबाजी में निर्णय लेना हो सकता है हानिकारक, पढ़ें क्या कहता है आपका भाग्यफल

By रुस्तम राणा | Updated: September 16, 2022 06:56 IST

Aaj Ka Rashifal 16 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। शाम का समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इच्छाओं का त्याग करना पड़ सकता है।

वृषभ: आज कारोबारियों को अचानक धन लाभ होगा। कोई खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।    

मिथुन: आज कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है।

कर्क: आज आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

सिंह: आज कोई ऐसा काम न करें, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। सोच-विचार कर निर्णय लेने की जरूरत होगी।

कन्या: आज के दिन क्रोध करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। 

तुला: आज आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। 

वृश्चिक: आज इस राशि के कारोबारियों को धन की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

धनु: आज आपका उदार स्वभाव आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

मकर: आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्वयं के ऊपर भरोसा रखें, अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी विवाद पर उलझ सकते हैं।   

कुंभ: आज भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन शुभ है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। काम के प्रति समर्पण आपको सफलता दिलाएगा। 

मीन: आज हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा। प्रियतम के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स