10 December Rashifal: आज का राशिफल क्या कह रहा है, कैसा होगा दिन, पढ़ें सभी राशियों का हाल

By विनीत कुमार | Published: December 10, 2020 08:10 AM2020-12-10T08:10:21+5:302020-12-10T08:15:12+5:30

10 December Rashifal: आज के राशिफल (Aaj Ka Rashifal) के अनुसार मेष, कन्या, धनु आदि जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं, तुला समेत कुछ जातकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Aaj ka Rashifal 10 december 2020 Daily Horoscope in hindi all zodiac sign mesh tula kark mithun | 10 December Rashifal: आज का राशिफल क्या कह रहा है, कैसा होगा दिन, पढ़ें सभी राशियों का हाल

10 December Rashifal: आज का राशिफल

Highlightsतुला जातकों का मन चिंतित और बेचैन रहेगा, पारिवारिक कलह और कामकाज में असफलता से परेशानीवृश्चिक जातकों के लिए अच्छा है दिन, कई दिनों से फंसे हुए आर्थिक मामले सुलझेंगेसिंह जातकों को आज विवादों से दूर रहने की जरूरत है, अपनी वाणी पर संयम रखें

मेष: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता की आज उम्मीद कर सकते हैं। व्‍यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा है।

वृषभ: आज आपको हर फैसला सोच-समझकर लेना है। भावनाओं में नहीं बहें। छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्यम रहेगा। प्रेम के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन: आज नया वाहन, भूमि, भवन आदि खरीदने की संभावना है। हालांकि, घर में कलह से मूड बिगड़ सकता है। किसी बहस से दूर रहना बेहतर होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्छा रहेगा।

कर्क: आपके लिए नए रोजगार की स्थिति बन रही है। इस संबंध में काफी दिनों से जारी प्रयास में सफलता मिल सककी है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। गहरे जल से दूर रहे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

सिंह: आज आपको विवादों से दूर रहने की जरूरत है। अपनी वाणी पर संयम रखें। कहीं पूंजी निवेश को लेकर भी सोच-समझकर आगे बढ़ें। अगर टाल सकें तो ये बेहतर है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है।

कन्‍या: आज आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे हुए हैं। सफलता आपके साथ है। हर काम आसानी से निपटेंगे। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देना जरूरी है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है।

तुला: आज आपका मन चिंतित और बेचैन रहेगा। पारिवारिक कारणों और कामकाज को लेकर ये चिंता बनी रहेगी। खर्च को लेकर भी परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है।

वृश्चिक: कई दिनों से फंसे हुए आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। दूर की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा।

धनु: आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। हर ओर से सहयोग आता दिख रहा है। व्यापार और रोजगार में तरक्‍की के आसार हैं। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

मकर: आज आपके साथ भाग्य नहीं है। छोटी-छोटी सफलताओं के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। वाणी पर संयम रखें और धैर्य बनाए रखें।

कुंभ: स्वास्थ्य को लेकर आज परेशानी उठानी पड़ सकती है। नए काम को लेकर सजग रहें। प्रेम संबंध के लिहाज से दिन अच्छा है। व्‍यापार और रोजगार के लिए भी दिन ठीक है।

मीन: आज जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। रोजगार में तरक्की की उम्मीद रख सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

Web Title: Aaj ka Rashifal 10 december 2020 Daily Horoscope in hindi all zodiac sign mesh tula kark mithun

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे