लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 09 November 2024: आज धनु, तुला और मीन राशिवालों की बढ़ेगी आमदनी, जानें अपनी राशि का भविष्य

By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2024 06:44 IST

Aaj Ka Rashifal 09 November 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 09 November 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज खुद के लिए समय कम निकाल पाएंगे। ऑफिस में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। शीघ्र ही कामयाबी मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपकी कोई कामना पूरी हो सकती है जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। छात्र-छात्रों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज मन में बेचैनी की भावना रहेगी। किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। आज वाहन सावधानी से चलाने की सलाह है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। आज व्यापार में साझेदारी से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल: आज सेहत के लिहाज से दिन बहुत अनुकूल नहीं है। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। कारोबार में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।

कन्या दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी।   

तुला दैनिक राशिफल: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। माता जी की सेहत दुरूस्त रहेगी। उनके साथ रिश्ते मधुर होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपके साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

धनु दैनिक राशिफल: आज आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे।   

मकर दैनिक राशिफल: आज आपका मन किसी चीज को लेकर चंचल दिखाई देगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा।    

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। विदेशगमन की संभावना है।

मीन दैनिक राशिफल: आज लाभ के प्रबल योग बनेंगे। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। मित्रजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स