लाइव न्यूज़ :

Rashifal 07 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशिवालों के साथ अशुभ घटने की संभावना, पढ़ें सभी राशियों का फल

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2026 07:10 IST

Dainik Rashifal: सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 07 May 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज यात्रा लाभप्रद होगी। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज बॉस आपके कार्य की तारीफ करता हुआ नजर आएगा। वहीं व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे जिसे देखकर मन प्रफुल्लित होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। भाग्य भी आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। कोशिश मात्र से ही सफलता मिलने की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाना होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें, वरना सीनियर की डांट-फटकार लग सकती है। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आय में वृद्धि के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।  

तुला दैनिक राशिफल: आज कारोबार में वृद्धि होने के संकेत हैं। व्यक्तिगत कारण से अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दोनों साथ मिलकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। वाहन सुख प्राप्त होगा।   

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनता हुआ दिखाई दे सकता है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करेंगे। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। घर में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। घरवालों का साथ पाकर दिल को सुकून महसूस होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अच्छा लगेगा।  

कुंभ दैनिक राशिफल: आज नए कार्यों का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 May 2026: आज वृषभ राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठPanchang 06 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 05 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 May 2026: आज इन 5 राशिवालों के लिए अति उत्तम योग, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSaptahik Rashifal: धन योग, प्रमोशन, व्यापार में तरक्की, यह सप्ताह इन 4 राशिवालों के लिए अति शुभ

पूजा पाठPanchang 04 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 May 2026: आज इन 4 राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेंगे शानदार अवसर

पूजा पाठPanchang 03 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 May 2026: आज इन 4 राशिवालों की किस्मत बुलंद, हर क्षेत्र में पाएंगे कामयाबी