Aaj Ka Panchang: आज आपके शहर में कितने बजे से शुरू होगा राहु काल, पढ़िए 31 अगस्त का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 31, 2019 07:19 AM2019-08-31T07:19:56+5:302019-08-31T07:19:56+5:30

Aaj Ka Panchang: यह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही आज चंद्र दर्शन का भी दिन है। इस दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है। साथ ही दान भी किया जाना चाहिए। पढ़िए, आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang in hindi 31st August 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | Aaj Ka Panchang: आज आपके शहर में कितने बजे से शुरू होगा राहु काल, पढ़िए 31 अगस्त का पंचांग

31 अगस्त, 2019 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: नई दिल्ली में राहु काल सुबह 09.12 बजे से होगा शुरूआज से भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की भी शुरुआत, यह प्रतिपदा तिथि है

आज 31 अगस्त, 2019 (शनिवार) को नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 09.12 बजे से शुरू होगा और यह करीब डेढ़ घंटे रहेगा। राहु काल सुबह 10.46 बजे खत्म होगा। मान्यता है कि राहु काल में कोई भी शुभ या नया काम नहीं करना चाहिए। आज से भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की भी शुरुआत हो रही है। भाद्रपदा के शुक्ल पक्ष की यह प्रतिपदा तिथि है और यह रात 02.14 तक है। इसके बाद द्वितीया की शुरुआत हो जाएगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। नई दिल्ली क्षेत्र में आज दिशा शूल की बात करें तो ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.56 बजे से 12.47 बजे तक होगा। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.02 बजे और सूर्यस्त शाम 06.40 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.28 बजे से 3.18 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर09.18 AM से 10.53 AM
पटना08.41 AM से 10.15 AM
लखनऊ08.58 AM से 10.32 AM
नई दिल्ली09.12 AM से 10.46 AM
मुंबई09.33 AM से 11.06 AM
उज्जैन09.20 AM से 10.53 AM
कोलकाता08.30 AM से 10.03 AM

आज चंद्र दर्शन का दिन

आज चंद्र दर्शन का भी दिन है। चंद्र दर्शन दरअसल अमावस्या के ठीक बाद अगले दिन को कहा जाता हैं। इस लिहाज से इसे लेकर धार्मिक मान्यताएं हैं। इस दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है। साथ ही दान भी किया जाना चाहिए। अमावस्या के बाद पहले दिन सूर्य के अस्त होने के कुछ घंटों बाद ही चंद्र का भी अस्त होता है। ऐसे में केवल कुछ समय के लिए चंद्रमा का दर्शन शाम को किया जा सकता है। कई लोग इस दिन उपवास रखते हैं और शाम को चंद्र देव के दर्शन के बाद ही इसे तोड़ते हैं।

Web Title: Aaj Ka Panchang in hindi 31st August 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे