आज का पंचांग: दिल्ली समेत इन शहरों में आज दोपहर बाद से राहु काल, नहीं करें कोई शुभ काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 14, 2019 07:26 AM2019-08-14T07:26:33+5:302019-08-14T07:26:33+5:30

Aaj Ka Panchang: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) कोई नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय 5.53 बजे और सूर्यस्त शाम 06.58 बजे है।

aaj ka panchang in hindi 14th august 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | आज का पंचांग: दिल्ली समेत इन शहरों में आज दोपहर बाद से राहु काल, नहीं करें कोई शुभ काम

14 अगस्त, 2019 का पंचांग

आज 14 अगस्त, 2019 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 12.26 बजे से शुरू होगा और यह 02.04 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में हैं। सावन मास के शुक्ल पक्ष की यह चतुर्दशी तिथि है जो दोपहर 03.45 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद सावन का आखिरी दिन यानी पूर्णिमा तिथि शुरूआत हो जाएगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) कोई नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय 5.53 बजे और सूर्यस्त शाम 06.58 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.36 बजे से 3.29 तक होगा। वही, अमृत काल रात 08.28 बजे से 10.15 बजे तक होगा। आईए, नजर डालते हैं कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर12.31 PM से 02.09 PM
पटना 11.54 AM से 1.31 PM
लखनऊ12.11 PM से 1.48 PM
नई दिल्ली12.26 PM से 2.04 PM
मुंबई12.43 PM से 2.18 PM
उज्जैन12.31 PM से 02.08 PM
कोलकाता11.41 PM से 01.17 PM

 

Web Title: aaj ka panchang in hindi 14th august 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे