आज का पंचांग: जानिए आज के राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त, इस दिशा में नहीं करें यात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 9, 2019 07:16 AM2019-07-09T07:16:20+5:302019-07-09T07:16:20+5:30

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की यह अष्टमी तिथि है। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजित मुहूर्त सुबह 11.58 से दोपहर बाद 12.53 तक रहेगा।

aaj ka panchang hindi 9th july 2019 rahu kal samay time shubh muhrat and festivals | आज का पंचांग: जानिए आज के राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त, इस दिशा में नहीं करें यात्रा

9 जुलाई, 2019: आज का पंचांग

आज 9 जुलाई, 2019 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। सबसे पहले बात राहुकाल की करते हैं। इस समय में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। आज के राहुकाल की बात करें तो नई दिल्ली क्षेत्र में यह शाम 3.52 बजे से 5.35 तक रहेगा। 

सूर्य पुनर्वासु नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की यह अष्टमी तिथि है। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजित मुहूर्त सुबह 11.58 से दोपहर बाद 12.53 तक रहेगा। वहीं, अमृत काल 11.36 से से 1.06 तक होगा। दिशा शूल आज उत्तर है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

आज का राहुकाल समय 

शहर राहुकाल
मुंबई4.00 PM से 5.38 PM
नई दिल्ली3.52 PM से 5.35 PM
लखनऊ3.35 PM से 5.17 PM
उज्जैन3.52 PM से 5.32 PM
कोलकाता3.01 PM से 4.41 PM
अहमदाबाद4.04 PM से 5.44 PM

त्योहार: गुप्त नवरात्रि में आज दुर्गाष्टमी का दिन

गुप्त नवरात्रि पर्व में आज दुर्गाष्टमी का दिन है। यह दिन शक्ति की देवी मां दुर्गा को समर्पित है। दुर्गाष्टमी के लिए उपवास हर महीने के शुक्ल पक्ष के अष्टमी तिथि को आप रख सकते हैं। सभी शुभ दुर्गाष्टमी अश्विन मास में शारदीय नवरात्र के समय पड़ता है। इस दिन मां दुर्गा माता महागौरी के रूप में पूजी जाती हैं। इन्हें शास्त्रों में सभी कामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी बताया गया है।

English summary :
It is the Ashtami date of the Shukla paksha of the month of Ashadh. This is Samarth's 1941 and Vikram Samvat year 2076. Today Abhijit Muhurat in New Delhi area will remain 12.53 in the morning from 11.58 in the afternoon.


Web Title: aaj ka panchang hindi 9th july 2019 rahu kal samay time shubh muhrat and festivals

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे