Panchang 9th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 9 जनवरी, 2020 का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चतुर्दशी तिथि रात 2.34 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा की शुरुआत होगी। देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 1.46 बजे से शुरू होगा और ये 03.04 बजे तक रहेगा।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.07 बजे से 12.49 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.15 बजे और सूर्यास्त शाम 05.41 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.12 बजे से 2.54 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 01:53 PM से 03:12 PMपटना 01:16 PM से 02:36 PMलखनऊ 01:32 PM से 02:52 PMभोपाल 01:48 PM से 03:09 PMमुंबई 02:08 PM से 03:31 PM