आज का पंचांग: चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि, भाई दूज आज, जानिए कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 11, 2020 08:34 AM2020-03-11T08:34:48+5:302020-03-11T08:39:43+5:30

आज का पंचांग: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई भी नहीं है। विजय मुहूर्त 2.30 बजे से है। पढ़ें 11 मार्च का पंचांग

aaj ka panchang 11 march in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya | आज का पंचांग: चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि, भाई दूज आज, जानिए कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त

11 मार्च का पंचांग, जानें कब से है राहु काल

Highlightsआज का पंचांग: द्वितीय तिथि आज दिन में 3.30 बजे तक, इसके बाद तृतीय की शुरुआतसूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं, दिशा शूल आज उत्तर का है

Panchang 11 March 2020, Aaj Ka panchang: आज 11 मार्च, 2020 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है जो दिन में 03.33 बजे तक है। इसके बाद तृतीय तिथि की शुरुआत हो जाएगी।  

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 12.31 बजे से शुरू होगा और 02.00 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य पूर्वा भद्रपद नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2077 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई भी नहीं है। राजधानी में सूर्योदय 06.35 बजे और सूर्यास्त 06.27 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.30 बजे से 03.17 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 
जयपुर           12:37 PM से 02:06 PM
पटना            12:00 PM से 01:29 PM
लखनऊ       12:16 PM से 01:46 PM
भोपाल          12:30 PM से 02:00 PM
मुंबई            12:48 PM से 02:18 PM

Web Title: aaj ka panchang 11 march in hindi calander 2020 rahu kaal time shubh muhurat choghadiya

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे