लाइव न्यूज़ :

इन 7 वास्तु टिप्स का करेंगे पालन तो घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी, धन-संपदा का होगा वास

By गुलनीत कौर | Updated: July 25, 2018 14:12 IST

वास्तु विज्ञान की मानें तो बेड को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे बुरे सपने आते हैं।

Open in App

घर बनाते समय अगर वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। ये पॉजिटिव एनर्जी परिवार के सदस्यों के आसपास सुखद वातावरण बनाए रखती है जो उनकी खुशी का कारण बनता है। पॉजिटिव एनर्जी ही पॉजिटिव मंद और अच्छी स्वभाव को उजागर करती है, ऐसे में हर कम में मन लगता है और परिवार का हर सदस्य तरक्की की ओर बढ़ता है। अगर आप भी ऐसे ही लाभ पाना चाहते हैं तो आगे बताए जा रहे 7 सबसे कॉमन लेकिन महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स का पालन अवश्य करें:

1. दीवारों पर गहरे रंग ना हों

आप घर की दीवारों पर किस तरह के रंगों का इस्तेमाल करते हैं, इसका परिवार के सदस्यों के मूड पर खास असर होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के लिहाज से भी दीवारों के रंगों का सही चुनाव जरूरी है। लाल, काला, ग्रे, इस तरह के रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नीला, पीला, सफेद, हरा, ऐसे रंग अगर द्वारों पर होंगे तो ये घर में पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखेंगे।

2. कांटेदार पौधे

कांटेदार या चुभने वाले पौधों को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हमेशा खुशबूदार और आंखों को लुभाने वाले रंगों के फूल-पौधे लगाने चाहिए। इससे मूड भी अच्छा रहता है और इनकी खुशबू से घर का वातावरण पॉजिटिव रहता है। एक और बात, पौधों को कभी भी घर की उत्तर या पूर्व दिशा में ना लगाएं।

3. बेड लगाने की सही दिशा

घर का बेडरूम और इसमें लगा बेड, दोनों का वास्तु शास्त्र में महत्व बताया गया है। वास्तु विज्ञान की मानें तो बेड को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे बुरे सपने आते हैं। सोते समय अपने सिर भी उत्तर दिशा में ना रखें, क्योंकि ऐसा करने से पांव दक्षिण दिशा में चले जाते हैं जिसे शास्त्रों के अनुसार नर्क की दिशा कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: घर के मंदिर में नहीं होनी चाहिए ऐसी 4 मूर्तियां, छिन जाता है परिवार का सुख-चैन

4. सिर के ठीक ऊपर लाइट ना हो

आजकल मॉडर्न डिज़ाइन की वजह से लोग घर बनवाते समय सीलिंग पर लाइट लगवाते हैं, जो ठीक सिर के ऊपर होती है। लेकिन वास्तु विज्ञान के लिहाज से यह बिलकुल गलत तरीका है। सिर के ठीक ऊपर रोशनी का होना निगेटिव माना गया है। 

5. बेड के आसपास कुछ ना हो

लोग अक्सर सजावट के लिहाज से अपने बेड के आसपास कई तरह की लाइट्स, शो-पीज जैसी चीजें रख देते हैं, लेकिन वास्तु विज्ञान इन चीजों को निगेटिव एनर्जी का कारण मानता है। इसके अलावा बेड के नीचे भी कुछ नहीं होना चाहिए। बेड पर बिछी चादर साफ और लुभावने रंग की होनी चाहिए।

6. घर की उत्तर दिशा

यूं तो वास्तु विज्ञान हर दिशा को महत्वपूर्ण मानता है लेकिन घर की उत्तर दिशा सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होती है। इस दिशा में कान्देदार चीजें, आग वाली चीजें ना हों। यहां पानी का इस्तेमाल करना शुभ होता है। 

7. सही जगह लगाएं शीशा

घर में मन मुताबिक कहीं भी शीशा ना लगाएं। इसके लिए हमेशा सही दिशा का चुनाव करें। शीशे को कभी भी बेड के ठीक सामने ना लगाएं। ताकि सोते समय आपकी छवि शीशे पर नहीं पदनी चाहिए।

टॅग्स :वास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स