29 जुलाई राशिफलः आज परिवर्तन के योग बन रहे हैं, तरक्की मिल सकती है, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

By गुणातीत ओझा | Published: July 29, 2020 05:53 AM2020-07-29T05:53:37+5:302020-07-29T05:53:37+5:30

29 July 2020 Horoscope Today Wednesday: हम आपको बता रहे हैं आज 29 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (29 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस।

29 july 2020 rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi | 29 जुलाई राशिफलः आज परिवर्तन के योग बन रहे हैं, तरक्की मिल सकती है, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

जानें आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यवसाय में लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करीबियों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज परिवर्तन के योग बन रहे हैं, तरक्की मिल सकती है। खर्च करने से पहले कई बार सोचने की जरूरत है। व्‍यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी बनेगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मदद मिलेगी। सभी काम आसानी से पूर्ण होंगे। आप प्रेम संबंधों में थोड़ी निराशा का अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आज आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपके संबंध मधुर होंगे।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस के किसी काम में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। करियर के मामले में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। टीम का सहयोग कम मिलेगा। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज अपनी रचनात्मकता को और निखारने की आवश्यकता है। आपकी योजना और विचारों को सराहना मिल सकती है। आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। धन खर्च अधिक होगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। सेहत के लिहाज से समय मिला-जुला रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज आपको कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी दिन अनुकूल नहीं है। उनकी बातों को समझें और आवश्यक हो तो माने भी। आज आपका परिवार आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल संबंध बनेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। काम के चलते थकान रहेगी। ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आमदनी बढ़ने से आपका मन खुश होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, समस्याएं कम होंगी। आपके प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

Web Title: 29 july 2020 rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे