18 February, 2021 Panchang: राहु काल कब से है, कितने बजे से हैं शुभ अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 18 फरवरी का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 17, 2021 06:43 PM2021-02-17T18:43:12+5:302021-02-17T18:43:12+5:30

Panchang, 18 February 2021: माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 8.17 बजे तक ही है। इसके बाद सप्तमी की शुरुआत होगी। दिल्ली में राहु काल दोपहर 02.00 बजे से है।

18 February 2021 panchang in hindi aaj ka panchang calander rahu kaal time muhurat | 18 February, 2021 Panchang: राहु काल कब से है, कितने बजे से हैं शुभ अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 18 फरवरी का पंचांग

18 फरवरी, 2021 का पंचांग

Highlightsमाघ के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 8.17 बजे तक, इसके बाद सप्तमी की शुरुआत19 फरवरी के तड़के 2.54 बजे तक भरणी नक्षत्र, दिशा शूल दक्षिण दिशा का होगानई दिल्ली में राहु काल दोपहर 02.00 बजे से 03.54 बजे तक, दिन में 12.12 बजे से अभिजीत मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 18 February, 2021: 18 फरवरी, 2021 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप पंचांग यहां देख सकते हैं। ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। षष्ठी तिथि हालांकि सुबह 8.17 बजे तक ही है। इसके बाद सप्तमी की शुरुआत हो जाएगी।

नक्षत्र की बात करें तो 19 फरवरी के तड़के 2.54 बजे तक भरणी नक्षत्र है। इसके बाद कृतिका की शुरुआत हो जाएगी। दिशा शूल दक्षिण दिशा का है। इसलिए मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। 

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 02.00 बजे से 03.54 बजे तक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1942 और विक्रम संवत का साल 2077 है। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.12 बजे से है और ये 12.58 बजे तक रहेगा। राजधानी में सूर्योदय 06.57 बजे और सूर्यास्त 06.13 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 02.28 बजे से 03.13 तक होगा। आईए, जानते हैं कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

 18 फरवरी,2021: आज का राहु काल

शहर             राहु काल 
जयपुर           02:06 PM से 03:31 PM
पटना            01:29 PM से 02:54 PM
लखनऊ       01:45 PM से 03:10 PM
भोपाल          02:00 PM से 03:26 PM
मुंबई            02:19 PM से 03:46 PM

Web Title: 18 February 2021 panchang in hindi aaj ka panchang calander rahu kaal time muhurat

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे