लाइव न्यूज़ :

14 December Rashifal: मेष से मीन राशि वालों तक कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2019 07:27 IST

तुला राशि वाले आज नए काम की शुरुआत करने की कोशिश करेगें। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेगें।

Open in App
ठळक मुद्देधनु राशि वालों का आज का दिन सुख- शांति और आनंद में व्यतीत होगा। कन्या राशि वालों की आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी।

मेष राशि

आज आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी । इस व़जह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगें। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। 

वृषभ राशि

आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की सलाह है। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा । 

मिथुन राशि

आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेगें। 

कर्क राशि

आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में द्विधाएँ रहेगीं जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेगें। 

सिंह राशि

आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगें। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा ।

कन्या राशि

आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेगें। 

तुला राशि

आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेगें। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेगें। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे- सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होगें जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेगें। 

वृश्चिक राशि

कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ्य रहेगें। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। 

धनु राशि

आपका आज का दिन सुख- शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होगें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी।

मकर राशि

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति मिलेगें और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। धन लाभ का योग है। 

कुंभ राशि

वैचारिक रुप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना ही हितकर होगा। यात्रा- प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी।

मीन राशि

आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद- विवाद होगा। कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है । 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना