लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips for Home: पति-पत्नी के बीच हर छोटी-छोटी बात पर होता है झगड़ा, तो अपने घर से अभी हटा दें ये 10 चीजें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 11:55 IST

Vastu Tips: हमारे आसपास कई ऐसे लोग हैं जो बाहरी जीवन में तो काफी खुश नजर आते हैं लेकिन उनका वैवाहिक जीवन बहुत तनाव भरा रहा है। आप भी देखें, कहीं ये बातें इसकी वजह तो नहीं...

Open in App
ठळक मुद्देVastu tips: पति-पत्नी के बीच हर छोटी बात पर होता है झगड़ा तो रखें कुछ खास बातों का ध्यानघर में टूटे बर्तन, टूटे शीशे नहीं रखें, फर्नीचर के चुनाव में भी रखें खास ध्यान

Vastu tips: हमारी जिंदगी में और आसपास कई ऐसे लोग होते हैं जिनका वैवाहिक जीवन हमेशा तनाव में रहता है। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो बाहरी दुनिया में दूसरे लोगों के सामने तो काफी हंसमुख मिजाज के होते हैं लेकिन घर में आते ही पत्नी या पति से झगड़ा शुरू कर देते हैं। हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा इस कदर बढ़ जाता है कि वैवाहिक जीवन बंधन जैसा लगने लगता है।

कई बार तो नहीं चाहते हुए भी छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। अगर आपका भी सामना इन समस्याओं से रोज होता है तो जरूरत है कि एक बार आप अपने घर में रखे चीजों पर भी गौर करें। वास्तुशास्त्र के अनुसार कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से दाम्पत्य जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकता है। साथ ही घर के नक्शे में भी दोष हो सकता है। ऐसे में इन 10 बातों का ध्यान अगर आप रखते हैं तो फायदा हो सकता है...

1) बेडरूम का रखें खास ख्याल: घर के बेडरूम में कभी भी दीवारों पर गहरे रंग न लगवाएं। साथ ही धातु से बने बिस्तर या पलंग का इस्तेमाल भी नहीं करे। हमेशा लकड़ी से बने पलंग का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

2) बेड का आकार कैसा हो: ध्यान रखें आपका पलंगा या बिस्तर वर्गाकार या चौकोण हो। गोल बिस्तर के इस्तेमाल को टालना बेहतर है।

3) रोज बदलें फूल: अगर आप घर में फूल आदि रखते हैं तो इसे हर रोज जरूर बदलें। मुरझाए हुए या सूखे फूल या गुलदस्ते खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं।

4) बर्तन का भी रखें ध्यान: घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखे जाने चाहिए। मान्यता है कि टूटे-फूटे बर्तन से दरिद्रता और तनाव का आगमन होता है।

5) टूट शीशे नहीं रखें: घर में टूटे शीशे भी नहीं रखने चाहिए। टूटे शीशे रखने से घर में बरकत नहीं होती है और लक्ष्मी भी रूठी रहती हैं। साथ ही इससे बीमारी, तनाव और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

6) टूटे बेड का इस्तेमाल न करें: टूटे हुए बेड का इस्तेमाल पति-पत्नी कभी भी नहीं करें। इससे आपसी रिश्तों में भी दरार आती है और पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ने लगती है।

7) मुख्य द्वार टूटा न हो: ध्यान रखें कि घर का मुख्य द्वार भी टूटा हुआ या फिर उसमें किसी प्रकार का विकार नहीं हो। अगर ऐसा है तो इसे तुरंत ठीक कराएं। साथ ही मुख्य द्वार को खोलने और बंद करने के समय आवाज आना ठीक नहीं माना जाता है। 

8) बंद घड़ी नहीं रखें: घर में बंद घड़ी बिल्कुल नहीं रखें। घड़ी का चलना रहना शुभ माना जाता है। अगर नई घड़ी खरीदें तो ध्यान रहें कि ये अंडाकार, गोल, अष्टभुजाकार हो।

9) कैसा हो फर्नीचर: घर में सकारात्मक उर्जा बनाए रखने के लिए शीशम, महुआ, बबूल, नागकेशर आदि के पेड़ की लकड़ी वाला फर्नीचर रखना ठीक माना जाता है। गोल डायनिंग टेबल को भी घर में नहीं रखना चाहिए। डायनिंग टेबल को हमेशा वर्गाकार या चौकोण होना चाहिए।        

10) भगवान की तस्वीर रखें: प्रवेश द्वार के पर्दे में घुंघरू बांधना अच्छा माना जाता है। प्रवेश द्वार पर अंदर और बाहर गणेशजी की फोटो लगाएं। उत्तर दिशा में हनुमानजी की आशीर्वाद मुद्रा वाला फोटो लगाएं। इससे घर से नकारात्मक उर्जा दूर रहती है।

टॅग्स :वास्तु शास्त्रवास्तु टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग