ये 5 राशि के लोग रहना चाहते हैं सिंगल, नहीं बंधना चाहते रिलेशनशिप में

By मेघना वर्मा | Published: July 24, 2020 10:44 AM2020-07-24T10:44:39+5:302020-07-24T10:44:39+5:30

आपकी लव लाइफ में चीजें कैसे चलेंगी और क्या कुछ होगा इसका अंदाजा भी आपकी राशि से लगाया जा सकता है। 

zodiac signs that are happily single than in a relationship | ये 5 राशि के लोग रहना चाहते हैं सिंगल, नहीं बंधना चाहते रिलेशनशिप में

ये 5 राशि के लोग रहना चाहते हैं सिंगल, नहीं बंधना चाहते रिलेशनशिप में

Highlightsसिंह राशि के लोग खुले दिल के होते हैं। कुंभ राशि के लोग तभी किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं जब किसी से बहुत प्यार करते हैं।

आपकी लव लाइफ और आपके सन साइन का असर काफी गहरा होता है। जिस तरह आपकी राशि आपके जीवन पर असर डालती है उसी तरह आपके नेचर में भी उसका हाथ होता है। साथ ही आपका नेचर बहुत हद तक आपकी लव लाइफ पर असर डालता है। आपकी लव लाइफ में चीजें कैसे चलेंगी और क्या कुछ होगा इसका अंदाजा भी आपकी राशि से लगाया जा सकता है। 

एक रोमांटिक डेट का आइडिया, पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना या कैंडिल लाइट डिनर पर जाने की विश सभी की होती है। मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रिलेशनशिप पर विश्वास नहीं करते। ये लोग सिंगल रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इसका अंदाजा भी लोगों के सन साइन से ही पता लगाया जा सकता है-

आइए आपको बताते हैं कौन से राशि के हैं वो लोग जो सिंगल रहना पसंद करते हैं-

1. धनु राशि

धनु राशि के लोग हर बार कुछ नया करना चाहते हैं। उनको अपनी लाइफ में एक्साइटमेंट पसंद होती है। साथ ही अपने आस-पास की चीजों से एक्सपेरिमेंट करना भी उन्हें खूब भाता है। किसी रिलेशनशिप में आना उनके नेचर को सूट नहीं करता। धनु राशि के लोग आजाद रहना चाहते हैं। उन्हें कोई बांध नहीं सकता।

2. कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग तभी किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं जब किसी से बहुत प्यार करते हैं। किसी के प्यार में पड़ने के बाद ही वो रिलेशनशिप में आने की सोचते हैं। ये इंडिपेंडेंट होते हैं और रोमांस करना चाहते हैं मगर डेटिंग में टाइम पास नहीं करना चाहते।

3. सिंह राशि

सिंह राशि के लोग खुले दिल के होते हैं। सिंह राशि के लोग सेल्फ सेंटर्ड होते हैं। सिंह राशि के लोग हमेशा खुद को लाइम लाइट में देखना भी चाहते हैं। ये अपना लाइम लाइट किसी से शेयर नहीं करते। इसी वजह से ये किसी के साथ रिलेशनशिप में भी नहीं आते।

4. मिथुन राशि 

जब बात प्यार और दिल की हो तो वो कैजुअल और केयरफ्री होते हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद भी वो केयरफ्री रहना चाहते हैं। मिथुन राशि के लोग अपनी लाइफ के साथ कॉम्पलिकेट नहीं करना चाहते। 

5. मेष राशि

मेष राशि के लोगों की टू डू लिस्ट हमेशा भरी होती है। ये अपनी लाइफ में जीने में विश्वास करते हैं। बहुत से मेष राशि वालों के लिए रिलेशनशिप में नहीं रहने का मतलब नो इंटरफेयरेंस होता है। ये हर चीज लाइट और फन में लेना चाहते हैं।

Web Title: zodiac signs that are happily single than in a relationship

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे