Strong Women: इन 5 चीजों के लिए आपको किसी के परमिशन की नहीं है जरूरत

By मेघना वर्मा | Published: June 27, 2020 10:18 AM2020-06-27T10:18:50+5:302020-06-27T10:18:50+5:30

कुछ ऐसी बातें हैं जिनके लिए लड़कियों को किसी भी तरह से किसी की भी परमिशन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।

Women Don’t Need Anyone’s Permission For these things | Strong Women: इन 5 चीजों के लिए आपको किसी के परमिशन की नहीं है जरूरत

Strong Women: इन 5 चीजों के लिए आपको किसी के परमिशन की नहीं है जरूरत

Highlightsआप ये जानती हैं कि आपके लिए क्या सही है और क्या नहीं।किस काम के लिए कब ना कहना है ये आपको पता है।

हमारे समाज में बचपन से ही लड़कियों को हर काम करने के लिए परमिशन की जरूरत पड़ती है। दोस्त के साथ कहीं जाना हो, बेस्ट फ्रेंड के घर नाइट स्टे हो या पढ़ाई के लिए कहीं दूर शहर जाना हो। हर चीज के लिए लड़कियों को अपने घरवालों को बार-बार मनाना पड़ता है। मगर समय के साथ इस सोच में परिवर्तन आया है। अब लड़कियां इतनी स्ट्रॉंग हैं कि वो अपने फैसले खुद लेती हैं। 

कुछ ऐसी बातें हैं जिनके लिए लड़कियों को किसी भी तरह से किसी की भी परमिशन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। आज की लड़कियां इतनी सशक्त हैं कि उन्हें किसी के पास जाकर किसी भी तरह से गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं। अच्छा-बुरा समझकर वो अपनी बातों का फैसला खुद कर सकती हैं। 

आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही बात जिनके लिए आपको किसी की परमिशन की जरूरत नहीं-

1. अपने सपनों को पूरा करने की आजादी

हर लड़की के अपने अलग सपने होते हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए वो बचपन से कड़ी मेहनत करती है। इस सपने को पूरा करने के लिए आपको किसी की परमिशन की जरूरत नहीं। आप अपने सपनों के पीछे भागती हैं उसे पूरा करने के लिए आपको किसी से परमिशन लेने की जरूरत नहीं है।

2. ना कहने के लिए

किस काम के लिए कब ना कहना है ये आपको पता है। सिचुएशन को समझकर ना कहने के लिए भी आपको किसी के परमिशन की जरूरत नहीं। आपको जो चीज सही नहीं लग रही उसके लिए आप बिल्कुल ना कह सकती हैं।

3. एम्बीशियस होने के लिए

बहुत सी लड़कियां बहुत एम्बीशियस होती हैं। वो अपने करियर और अपनी नौकरी में आगे बढ़ना चाहती हैं। खुद को ग्रो करना कोई खराब बात नहीं। इसलिए आपको इसके लिए किसी से परमिशन लेने की जरूरत नहीं। 

4. ईमानदार रहने के लिए

किसी भी रिश्ते को आप कैसे निभाती हैं। उसमें ईमानदार रहने के लिए या अपनी ईमानदारी को बार-बार प्रूफ करने के लिए भी आपको किसी भी तरह से किसी से पूछने या परमिशन लेने की जरूरत नहीं।

5. अपने अच्छे और बुरे के लिए

आप ये जानती हैं कि आपके लिए क्या सही है और क्या नहीं। किसी रिश्ते में अगर आप खुश नहीं है तो उसमें से मूव करना भी आपके ऊपर है। किसी भी रिश्ते को खत्म करना तकलीफ देह होता है लेकिन अगर इसकी जरूरत है तो वो आप बिना किसी के परमिशन के करिए।

Web Title: Women Don’t Need Anyone’s Permission For these things

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे