लाइव न्यूज़ :

अकेले हैं, तो क्या गम है! वैलेंटाइन पर ये 7 काम करें 'सिंगल', कपल्स से ज्यादा मजा न आए तो कहना

By गुलनीत कौर | Updated: February 14, 2019 12:51 IST

अगर वैलेंटाइन डे पर सिंगल रहते हुए भी आप खुश रहना चाहते हैं तो पहला काम आपको अपनी सोच को लेकर करना होगा। सबसे पहले अपनी सोच बदलें। वैलेंटाइन डे सिर्फ प्रेमी जोड़ों के लिए नहीं बना। यह प्यार का दिन है और इसे हम पेरेंट्स, दोस्तों, भाई-बहन के साथ भी मना सकते हैं।

Open in App

किसने कहा है कि वैलेंटाइन डे सिर्फ प्रेमी जोड़ों का दिन है? इसदिन को सिर्फ ऐसे कपल्स ही सेलिब्रेट कर सकते हैं क्या? ऐसा कहीं नहीं लिखा है। बल्कि आप चाहें तो सिंगल रहते हुए भी इसदिन को अपने लिए खास बना सकते हैं। खुद को खुश कर सकते हैं। यकीन मानें आप अपने लिए जो कर सकते हैं वो शायद कोई दूसरा करके आपको उतनी खुशी नहीं दे पाएगा। तो चलिए बताते हैं सिंगल रहते हुए भी वैलेंटाइन मनाने के 10 मजेदार आइडियाज:

1) बदलें सोच

अगर वैलेंटाइन डे पर सिंगल रहते हुए भी आप खुश रहना चाहते हैं तो पहला काम आपको अपनी सोच को लेकर करना होगा। सबसे पहले अपनी सोच बदलें। वैलेंटाइन डे सिर्फ प्रेमी जोड़ों के लिए नहीं बना। यह प्यार का दिन है और हम अपने पेरेंट्स, दोस्तों, भाई-बहन सबसे प्यार करते हैं। इनके साथ इसदिन को मनाएं।

2) दोस्तों को इकट्ठा करें

अगर आपके आसपास सिंगल दोस्तों की कमी नहीं है तो उन्हें कॉल करें। मैसेज डालें। मिलने का प्लान बनाएं या अपने घर पर इन्वाईट करें। पार्टी करें और खूब एन्जॉय करें।

3) अपने फेवरिट रेस्टोरेंट जाएं

वैलेंटाइन पर कुछ टेस्टी चीजं खाकर खुद को खुश क्यूं ना किया जाए? तो अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट जाएं। वहां अपनी फेवरिट चीजें आर्डर करें। अपने पेट और दिल दोनों को खुश करके लौटें।

4) स्पा कराएं

माइंड और बॉडी दोनों को रिलैक्स करने के लिए वैलेंटाइन डे एक अच्छा दिन है। अगर इस साल एक्स की याद सता रही है। आप उसकी यादों को अवॉयड नहीं कर पा रहे तो स्पा थेरेपी की मदद लें। यह आपको मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से रिलैक्स करेगी।

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अनलिमिटेड फूड, ड्रिंक्स के लिए जाएं इन 4 रेस्टोरेंट, बिल पर मिलेगा 50% का डिस्काउंट

5) मूवी देखें

अगर इस दौरान आपकी कोई फेवरिट मूवी लगी हुई है तो वो द्केहने जाएं। या फिर हफ्तों से जिस वेब सीरीज को देखने का आप विचार बना रहे थे, उसे घर पर ही देखें। अपने साथ पॉप-कॉर्न जैसी चीजें भी रह लें।

6) खाने को कुछ बनाएं

मूवी देखनी हो या फिर बुक पढने का प्लान बनाया हो। इससे पहले अपने लिए खाने के लिए भी कुछ बना लें। अगर आप अच्छे कुक हैं तो वैलेंटाइन डे पर खुद को ट्रीट दें। टेस्टी फूड बनाएं। आपका दिन बन जाएगा।

7) शॉपिंग

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ शॉपिंग करने तो हर कोई जाता है। लेकिन खुद के लिए आज खुले दिल से शॉपिंग करें। जो भी खरीदने का मन हो वो ले लें और अपने दिल को खुश करके ही वापस घर लौटें। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब