लाइव न्यूज़ :

5 तरह के होते हैं कपल्स, जान लें आप कौन से नंबर पर है!

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 1, 2019 12:12 IST

एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए बेहद जरूरी है कि दो लोगों में बैलेंस बना रहे। कई बार ऐसे जोड़े में कई तरह की डिफरेंस देखने को मिलती हैं। हम आपको आज ऐसे ही 5 तरह के कपल के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अक्सर अपने आस-पास देखते हैं....

Open in App
ठळक मुद्देहमारे आस-पास कई ऐसे जोड़े आपको नजर आएंगे जो अपने प्यार का पब्लिक डिस्प्ले करते हैंएक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए बेहद जरूरी है कि दो लोगों में बैलेंस बना रहे

हम सभी अपने आप में अलग और अनोखे हैं। पर जब दो अलग-अलग लोग एक साथ एक रिश्ते में आते हैं, वो अनोखा होता है। हम अपनी जिंदगी में कई बार ऐसे लोगों से मिलते हैं, जो हमसे काफी अलग होते हैं लेकिन हम अपनी पूरी जिंदगी उन्हीं के साथ बिताना चाहते हैं।

वहीं एक कपल जो रिश्ते में बंधे होते हैं। वहीं, रिश्ते में कई अलग रूप देखने को मिलते हैं। एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए बेहद जरूरी है कि दो लोगों में बैलेंस बना रहे। कई बार ऐसे जोड़े में कई तरह की डिफरेंस देखने को मिलती हैं। हम आपको आज ऐसे ही 5 तरह के कपल के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अक्सर अपने आस-पास देखते हैं....

हमेशा साथ रहने वाले कपल्स

अक्सर ऐसे कपल्स हमें अपने आसपास देखने को मिल जाते हैं जो हमेशा ही एक साथ दिखते हैं। वे एक-दूसरे के साथ इतने कंफर्टेबल होते हैं कि उन्हें किसी दूसरे के साथ की जरूरत नहीं होती। ऐसे में ये कपल्स हर चीज के लिए एक दूसरे के होते हैं। हर बड़ी-छोटी चीजों में ये कपल्स एक साथ नजर आते हैं। ऐसे ही कपल्स का लोग अक्सर नामों को जोड़कर कोई नाम दे देते हैं।

ऑफिस कपल्स

हमेशा अपने काम और रोमांस को संतुलित करते हुए, वो ऑफिस टाइम के खत्म होने का इंतजार करते हैं। वे बस एक-दूसरे के साथ टाइम बिताना चाहते हैं इसलिए ऐसे कपल्स काम के बीच में भी वक्त निकालकर कुछ पल साथ बिताने की कोशिश करते हैं। ऐसे कपल्स ऑफिस कल्चर को ध्यान में रखते हुए अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करते। यह कपल्स ऑफिस के कुछ खास कोनों में भी समय बिताते हुए मिल जाते हैं।

पब्लिक शो ऑफ कपल्स

हमारे आस-पास कई ऐसे जोड़े आपको नजर आएंगे जो अपने प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन करते हैं। इन कपल्स का भरोसा पब्लिक डिस्पले ऑफ अफेक्शन में होता है। यह अपनी हर अदा और प्यार को लोगों से नहीं छिपाते बल्कि उन्हें दिखाकर करते हैं। इनका मानना होता है कि प्यार छिपाने की चीज नहीं दिखाने की चीज है। इन कपल्स को दूसरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। इन जोड़ों को कोई नहीं पड़ता है कि वह कहां हैं और उनके सामने कौन है।

हमेशा कंफ्यूज रहने वाले कपल

ऐसे कपल्स हमेशा ऑन-ऑफ सिचुएशन में होते हैं। इनमें अक्सर आप पाएंगे कि कल झगड़े और आज फिर पैचअप। ऐसे जोड़े के बारे में कुछ कहना मुश्किल होता है कि ये आज साथ मिलेंगे या कल अलग हो जाएंगे। ऐसे कपल्स एक दिन लड़ाई और ब्रेकअप करेंगे और अगले दिन एक-दूसरे के साथ कैफे में कॉफी पीते साथ में नजर आएंगे।

परफेक्ट कपल्स

भाग्य उन्हें एक साथ लाया है और उन्हें कभी भी अलग नहीं करेगा। जैसे कि एक ऐसा कपल जिन्हें देखकर ही लग जाए कि यह साथ रहने के लिए ही बने हैं। इन कपल्स की खास बात यही होती है कि यह एक-दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। दोनों साथ में खुश और पूरे नजर आते हैं। इन्हें आप जब भी देखेंगे यह एक जैसे लगते हैं। ऐसे कपल्स हर मायने में परफेक्ट कपल्स होते हैं। वे लड़ते हैं, वे रोते हैं लेकिन वे प्यार करते हैं जैसे कोई नहीं करता है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश