जब आपके रिश्ते में दिखने लगे ये 3 संकेत तो ब्रेकअप करना ही है सबसे अच्छा ऑप्शन

By मेघना वर्मा | Published: December 2, 2019 04:28 PM2019-12-02T16:28:43+5:302019-12-02T16:44:00+5:30

इन्हीं लड़ाई-झगड़ों के बीच लोग अपने सामने वाले पार्टनर को बोझिल समझने लगते हैं। प्यार का खूबसूरत रिश्ता उन्हें भारी लगने लगता है। लाख चाहने के बाद भी बहुत से लोग अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाते।

sings to know it sigh to time to break up in hindi | जब आपके रिश्ते में दिखने लगे ये 3 संकेत तो ब्रेकअप करना ही है सबसे अच्छा ऑप्शन

जब आपके रिश्ते में दिखने लगे ये 3 संकेत तो ब्रेकअप करना ही है सबसे अच्छा ऑप्शन

Highlightsप्यार के खूबसूरत रिश्ता उनका भारी सा लगने लगते हैं।किसी किसी रिश्ते में तो ये इस हद तक बढ़ जाते हैं कि आय दिन घर में कलह होती है। 

जब दो लोग प्यार में होते हैं तो शुरुआत में सबकुछ सही होता है। एक-दूसरे से प्यार की बातें, हसीन सपने सब कुछ किसी फिल्म से कम नहीं होता। मगर समय के साथ धीरे-धीरे आप और आप के पार्टनर के बीच कुझ मतभेद भी होने लगते हैं। किसी किसी रिश्ते में तो ये इस हद तक बढ़ जाते हैं कि आय दिन घर में कलह होती है। 

इन्हीं लड़ाई-झगड़ों के बीच लोग अपने सामने वाले पार्टनर को बोझिल समझने लगते हैं। प्यार का खूबसूरत रिश्ता उन्हें भारी लगने लगता है। लाख चाहने के बाद भी बहुत से लोग अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाते। मगर सबसे बड़ी बात ये होती है कि ऐसे हजारों लोग हैं जिन्हें समझ ही नहीं आता कि उनके ब्रेकअप का समय अब आ गया है। 

यहां हम ऐसे ही कुछ संकेत बताने जा रहे हैं जो आपको जब भी दिखाई दे तो आप समझ जाएं कि अब ब्रेकअप का समय आ चुका है। 

1. अगर पार्टनर के साथ से आप खुश नहीं

हर रिश्ते में यही सबसे शुरूआती संकेत होता है। जिस समय आपको अपने पार्टनर का साथ अच्छा ना लगे उस वक्त आप समझ जाइए कि अब रिश्ता खत्म करने का समय नजदीक है। एक-दूसरे के साथ इंजॉय करने के बजाय आप हर जगह छोटी-छोटी चीजों पर झगड़ा शुरू कर दें तो ये साइन है कि अब आपको अपना रिश्ता खत्म कर देना चाहिए।

2. जब करने लगें शक

जरूरी नहीं कि सामने वाला ही आप पर शक करे। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप भी अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं। सबसे पहले तो अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश करें क्योंकि किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास ही होती है। अगर आपका पार्टनर आप पर बेमतलब शक करें तो आप समझ जाइए कि अब ब्रेकअप करना ही सही ऑप्शन है।

3. जब लड़ाई का ना हो पछतावा

जब आपको अपने पार्टनर के साथ लड़ने के बाद पछतावा ना हो। जब आप लड़ाई के घंटों बाद भी आप लड़ाई को सही करने के लिए कोई कदम ना उठाए तब आपको समझ जाना चाहिए अब इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर है।

Web Title: sings to know it sigh to time to break up in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे