लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: अब रिश्ते में नहीं रहना चाहता आपका पार्टनर? इन 5 संकेतों से पता करें

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 24, 2022 16:14 IST

थेरेपिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट नेड्रा ग्लोवर तवाब ने बताया कि जब लोग अब रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं तो क्या करते हैं।

Open in App

Relationship Tips: रिलेशनशिप को संभालना कोई आसान काम नहीं है। रिश्ते के हनीमून फेज से निकलने के बाद कई चीजें काफी बदल जाती हैं। समय के साथ लोग भावनात्मक रूप से भी अलग हो जाते हैं। लेकिन लोग रिलेशनशिप को खत्म करने की अपनी भावनाओं के बारे में प्रत्यक्ष नहीं हैं। इसलिए वे संकेत दिखाते हैं और अपने पार्टनर से खुद को दूर करते हैं। यही नहीं, कई बार वो अलग व्यवहार भी करते हैं।

थेरेपिस्ट और रिलेशनशिप एक्सपर्ट नेड्रा ग्लोवर तवाब ने बताया कि जब लोग अब रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं तो क्या करते हैं। ऐसे में जानते हैं कि ऐसे कौन से संकेत हैं, जिनकी मदद से ये पता चलता है कि अब आपका पार्टनर रिलेशनशिप में क्यों नहीं रहना चाहता है। 

रिस्पांस न देना

बातचीत होते रहना किसी भी तरह के रिश्ते की कुंजी है। हालांकि, जब लोग कॉल या टेक्स्ट का जवाब देना बंद कर देते हैं या जिस तरह से वे पहले करते थे, बात करने में अनिच्छुक होते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि अब आपमें या रिश्ते में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। 

निमंत्रण अस्वीकार करना

हम कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन अगर हमारा पार्टनर किसी भी रूप के निमंत्रणों को बार-बार अस्वीकार करना शुरू कर दें, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि उनका हृदय परिवर्तन हो रहा है।

आपको चोट पहुंचाने के लिए किसी चीज से तोड़फोड़ करना

चोट पहुंचाना या जानबूझकर रिश्ते में तोड़फोड़ करना रिलेशनशिप को खत्म करने की इच्छा का संकेत है। 

बुरा व्यवहार करना

जब हम प्यार में होते हैं तो ये बात मायने रखती है कि हमारे साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। अगर हमारा पार्टनर हमारे साथ बुरा व्यवहार करने लगे, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि रिश्ते से बाहर निकलने का समय आ गया है।

आपके बिना भविष्य की बात करना

यदि आपका पार्टनर भविष्य के बारे में बातचीत करता है जिसमें आप शामिल नहीं हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि वे अब नहीं चाहते कि आप उनके जीवन का हिस्सा बनें।

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े