लाइव न्यूज़ :

कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा आपको डॉमिनेट? ये संकेत बताते हैं कि आप भी हैं डॉमिनेशन के शिकार

By मेघना वर्मा | Updated: December 20, 2019 09:22 IST

आज के समय में ये कॉमन सी प्रॉब्लम हैं। मगर बहुत से लोगों को इसके साइन्स भी समझ नहीं आते। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको डॉमिनेट कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी रिश्ते में पर्सनल स्पेस होना जरूरी है।डॉमिनेट करने वाले लोग हमेशा चाहते हैं कि उनका पार्टनर सिर्फ उनकी खुशामदीद करता रहे।

किसी भी रिश्ते में पर्सनल स्पेस होना बेहद जरूरी है। एक हेल्दी रिश्ता तभी होता है जब दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे से प्यार करने के साथ ही एक-दूसरे की इज्जत भी करते हों। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें पता ही नहीं चल पाता कि समय के साथ कैसे उनके पार्टनर उन्हें डॉमिनेटर कर रहे हैं। ये तब और भी खतरनाक हो जाता है जब आपका पार्टनर आपको इमोशनली और मेंटली या फिजिकली तौर पर हर्ट करने लगे।

आज के समय में ये कॉमन सी प्रॉब्लम हैं। मगर बहुत से लोगों को इसके साइन्स भी समझ नहीं आते। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेत बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको डॉमिनेट कर रहा है। इसके बाद आपको अपनी सूझ-बूझ से अपना एक्शन लेना होगा। 

इन संकेतों को दें ध्यान-

1. सबसे जरूरी है पर्सनल स्पेस

किसी भी रिश्ते में पर्सनल स्पेस होना जरूरी है। ये हर किसी का हक है। मगर डॉमिनेट करने वाले लोग ऐसा नहीं सोचते। अगर आपका पार्टनर आपका फोन चेक करें या आपकी बातें सुनें या आप पर शक करें तो समझ लीजिये वो आपको डॉमिनेट कर रहा है।

2. हर चीज में फैसला हो उनका

डॉमिनेट करने वाले पर्सन को ये जरा भी महसूस नहीं होता कि सामने वाले की भी अपनी राय है। हर बार वह हर मद्दे पर खुद ही फैसला करना चाहते हैं। सारे निर्णय खुद ही लेना चाहते हैं। फिर चाहे वो अपने फैसले में गलत ही क्यों ना हो मगर अपना फैसला ही वो आखिरी बताते हैं।

3. हर समय चाहिए अटेंशन

जो व्यक्ति डॉमिनेट करता है उसे हर वक्त अटेंशन चाहिए होती है। वो चाहते हैं कि उनके पार्टनर छोटी से छोटी बात और बड़ी से बड़ी बात में उन्हें अटेंशन दें। चाहे कुछ भी हो जाए वो हमेशा और हर किसी का अटेंशन पाना चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो वो गुस्से में मुंह भी फुला लेते हैं।

4. छोटी-छोटी बात पर लेते हैं मुंह फुला

डॉमिनेट करने वाले लोग हमेशा चाहते हैं कि उनका पार्टनर सिर्फ उनकी खुशामदीद करता रहे। कुछ भी हो जाए, छोटी-छोटी बातों पर भी वह मुंह फुला लेते हैं। गलती चाहे किसी की भी हो हर बार वह नाराज हो जाते हैं और चाहते हैं कि आप उन्हें मनाएं फिर चाहे गलती किसी की भी हो।

5. क्वालिटी टाइम जरूरी

जिस तरह लाइफ को चलाने के लिए इंवेस्टमेंट जरूरी है उसी तरह रिश्तों को चलाने के लिए क्वालिटी टाइम जरूरी है। अगर आपका पार्टनर आपके साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिताता, अगर आपका पार्टनर अपने दोस्तों या आपके ही दोस्तों के सामने आपको नीचा दिखाने की कोशिश करे तो समझ लीजिए ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े