लाइव न्यूज़ :

रिलेशनशिप में सेक्स क्यों है जरूरी, जानें 4 कारण

By गुलनीत कौर | Updated: February 2, 2019 17:07 IST

सेक्स रोमांस को बढ़ाता है इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी मौजूद हैं। विज्ञान की मानें तो सेक्स के दौरान शरीर से रिलीज होने वाले कणों में 'ऑक्सीटोसिन' होता है। इन्हें लव हॉर्मोन भी कहते हैं। इनके रिलीज होने से रोमांस बढ़ता है।

Open in App

लड़के-लड़कियों के दिमाग में अक्सर यह बात आती है कि क्या बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्ते में सेक्स होना चाहिए? इसके क्या मायने हैं? ये कितना जरूरी है? यह सवाल अगर आप 10 लोगों से पूछेंगे तो कुछ का जवाब हां में आएगा। वे कहेंगे कि सेक्स जरुरी है। लेकिन कुछ साफ इनकार करते हुए कहते दिखेंगे कि रिलेशनशिप में सेक्स जरुरी नहीं। 

कुछ ऐसे भी मिलेंगे जो बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिलेशनशिप में सेक्स होने को सही तो मानेंगे लेकिन सेक्स जरुरी हो इसकी वकालत नहीं करेंगे। मगर रिश्ता बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का हो या पति-पत्नी का, हम यहां आपको 5 ऐसी वजहें बताएंगे जो बताती हैं कि क्यों रिश्ते में सेक्स लाइफ का एक्टिव होना जरूरी है।

1) भावनात्मक रूप से आते हैं करीब

सेक्स से दो शरीर करीब आते हैं लेकिन यह एक ऐसा माध्यम है जिससे दो लोगों के बीच इमोशनल जुड़ाव भी बनता है। भावनात्मक रूप से दो लोग एक दूसरे से जुड़े जाते हैं। सेक्स लाइफ एक्टिव हो तो यह लगाव बना रहता है।

2) रोमांस में फायदा

सेक्स रोमांस को बढ़ाता है इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी मौजूद हैं। विज्ञान की मानें तो सेक्स के दौरान शरीर से रिलीज होने वाले कणों में 'ऑक्सीटोसिन' होता है। इन्हें लव हॉर्मोन भी कहते हैं। इनके रिलीज होने से रोमांस बढ़ता है।

यह भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद सेक्स लाइफ शुरू करने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं आएगी प्रॉब्लम

3) तनाव होता है कम

सफल सेक्स सेशन के बाद कपल की थकान दूर होती है और ओर्गास्म रिलीज होते ही वे तनाव मुक्त भी महसूस करते हैं। आजकल की फास्ट लाइफ में अपने पार्टनर को समय देना मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में एक अच्छा सेक्स सेशन दिनभर की थकान से दूरी बनाकर साथी के करीब ले जाता है। 

4) सेहत को मिलते हैं फायदे

जिस तरह सेक्स तनाव को दूर करता है, वैसे ही बॉडी को भी इससे कई फायदे मिलते हैं। यह एक तरह की एक्सरसाइज है। यह एक प्रकार का इम्यून बूस्टर भी है। मन और मस्तिष्क दोनों को हेल्दी बनाए रखता है। इसलिए सेक्स लाइफ का एक्टिव होना जरूरी है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्ससेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश