लाइव न्यूज़ :

पार्टनर नहीं है रोमांटिक तो इन तरीकों से लाइफ को बनाएं खुशनुमा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 17, 2017 08:56 IST

आपका अनरोमांटिक व्यवहार खुशहाल जिंदगी को बदबार भी कर देता है। ऐसे में पार्टनर अपने इस अंदाज से जीवन को हसीन बना सकता है।

Open in App

रिश्तो को खूबसूरत बनाने के लिए रोमांटिक स्वभाव भी जरूरी होता है। रिश्ते में रोमांस होने से आप दोनों में प्यार बना रहता है। कई बार पार्टनर अपनी बातें जाहिर नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से रिश्ते से रोमांस गायह हो जाता  है। आपका अनरोमांटिक व्यवहार खुशहाल जिंदगी को बदबार भी कर देता है। ऐसे में पार्टनर अपने इस अंदाज से जीवन को हसीन बना सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं और वे अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद करती हैं कि वे उनके साथ रोमांस करें।

रिश्ते की शुरूआत में तो  रोमांस रहता है लेकिन जब शादी को काफी समय बीत जाता है तो रिश्ते में बोरियत आ जाती है और पार्टनर का रोमांस भी कम हो जाता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स की मदद से अपने पार्टनर को फिर से रोमांटिक बना सकते हैं।क्या हैं खास टिप्स

अपनी भावनाएं बताएं

कहते हैं रिश्ते में शेयरिंग की आदत जरूर होना चाहिए। अगर आप अपने साथी से रोमांस की उम्मीद रखती हैं तो आपको भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए। पार्टनर को अपनी फीलिंग्स बताएं और समय-समय पर उनसे प्यार भरी बातें करें। जिससे पार्टनर का मूड भी बदल जाएगा और आपसे रोमांटिक तरीके से बात करेगा।

प्यार का करें इजहार

कई पार्टनर ऐसे होते हैं जो प्यार तो करते हैं लेकिन अपने दिल की बात जाहिर नहीं करते। ऐसे में जब भी पार्टनर काम से थक कर घर आए तो उसे हग करें और आई लव यू कहें। जिससे पार्टनर खुश हो जाएगा और रोमांटिक बातें करने लगेगा। अगर आप उनसे खुद इजहारे मुहाब्बत करें।

डेट पर जरूर जाएं

ऐसा जरूरी नहीं कि शादी से पहले ही लड़का, लड़की डेट पर जाएं। आप शादी के बाद भी आप एक दूसरे के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं। पार्टनर को रोमांटिक बनाने के लिए महीने में 1-2 बार उनके साथ डेट पर जाएं। ऐसा करने से बाहर के माहौल से आपके पार्टनर को अपके प्लान को देखकर प्यार आएगा।

मनपसंद कपड़े पहनें

महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में पार्टनर से अपनी तारीफ सुनने के लिए उनकी पसंदीदा ड्रेस पहनें और उसे इंप्रेस करें। पंसदीदा रंग या ऐसे कपड़े जो पार्टनर को पसंद हो पहनने से रोमांटिक माहौल बनता है।

टॅग्स :रिलेशनशिपपार्टनर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते - नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े