लाइव न्यूज़ :

Hug Day 2018: पार्टनर को रोजाना गले लगाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: February 12, 2018 13:04 IST

हग करने से केवल रिश्ता ही मजबूत नहीं होता, साथ ही सेहत को मिलते हैं कुछ अमेजिंग फायदे।

Open in App

प्यार केवल लफ्जों से बयां किया जा सके, यह जरूरी नहीं। पार्टनर के करीब जाकर, उसे अपना एहसास कराना भी प्यार जताने का एक परफेक्ट तरीका है। पार्टनर को गले लगाकर हम उसे अपनेपन का एहसास दिलाते हैं। दोनों के बीच सब सही है यह जताते हैं। हम उनके लिए और वो हमारे लिए बने हैं, इस बात को जताते हैं। विभिन्न शोध के जरिए यह साबित किया गया है कि एक रिश्ते को सफलता से चलाने के लिए प्यार को अलग अलग तरीके से जाहिर किया जाना जरूरी है, इन्हीं तरीकों में से एक है पार्टनर को गले लगाना। आज वैलेंटाइन्स वीक के 'नेशनल हगिंग डे' पर हम आपको बताएंगे कि पार्टनर को गले लगाना आप दोनों के रिश्ते के साथ स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी हो सकता है। हग करने के ये 7 कारण जानने के बाद आप भी रोजाना अपने पार्टनर को गले जरूर लगाएंगे।

बॉडी ऑक्सीटोसिन को रिलीज करे

जब हमें कोई गले लगाता है उस समय हमारी बॉडी के ऑक्सीटॉसिन तत्व रिलीज हो जाते हैं। ये वे तत्व हैं जो हमारी भावनाओं से जुड़े होते हैं। यदि हम उदास हैं तो उदासी वाले ऑक्सीटॉसिन तत्व हमारी बॉडी में बढ़ने लगते हैं। ऐसे में अगर हमें कोई गले लगाए तो हमारी उदासी और अकेलापन खुशी में तब्दील हो जाता है। और हम रिलैक्स हो जाते हैं। 

मूड को करे ठीक

हग करने से बॉडी के सेरोटोनिन लेवल को बढ़ावा मिलता है जो कि व्यक्ति का मूड ठीक करने में सहायक सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें: Hug Day 2018: पार्टनर के गले लगाने के तरीके से जानें कितना प्यार है उन्हें आप से

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

हग करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हग करने से मानसिक तनाव कम होता है। जब कोई अपना हमें हग करता है तो हमारे दिमाग खुद को सुरक्षित महसूस करता है। जिन्हें हाई ब्लोद्द प्रेशर की शिकायत होती है यदि उन्हें दिन में एक बार भी गले लगाया जाए गतो उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। 

'अ हग अ डे, कीप्स दी डॉक्टर अवे'

आपने वह कहावत तो सूनी होगी 'एन एप्पल अ डे, कीप्स दी डॉक्टर अवे', लेकिन एक शोध के अनुसार दिन में एक बार हग करने से भी हम कई बीमारियों से बाख सकते हैं। हग करने से हमें इमोशनल चार्ज मिलता है, शरीर के ब्लड सेल्स सही तरीके से काम करने लगते हैं।

अच्छी नींद आती है

सोने से ठीक पहले यदि पार्टनर से हग मिले तो यह रिश्ते को भी मजबूत बनाता है और दिन भर के मानसिक तनाव को भी कम कर देता है। इसके बाद अच्छी नींद आती है। 

सेक्स लाइफ को सुधारे

एक रोमांटिक हग करते समय पार्टनर का करीब आना दोनों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। समय समय पर बनने वाले यौन संबंध से सेहत और रिश्ते, दोनों को फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें: 10 लक्षण जो बताते हैं कि 'आपको हो गया है सच्चा प्यार'

प्यार बनाए रखे

अच्छी सेहत के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है और एक हेल्दी रिलेशनशिप ही हमें खुश रख सकता है। रोजाना हग करने से दोनों के बीच की अनबन अपने आप कम हो जाती है और रिश्ता बिना किसी परेशानी के चलता है।

फोटो: पी एक्स हियर, पिक्सा-बे

टॅग्स :वेलेंटाइन डेरिलेशनशिपलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े