10 लक्षण जो बताते हैं कि 'आपको हो गया है सच्चा प्यार'

By मेघना वर्मा | Published: January 31, 2018 05:16 PM2018-01-31T17:16:31+5:302018-01-31T17:43:03+5:30

बहुत ज्यादा गुस्से में होते हैं या आपका मूड खराब होता है तो सिर्फ वो ही हैं जो आपको हंसा देते हैं और गुस्से में होने के बाद भी आपको उनकी बातें अच्छी लगने लगती हैं। 

How to know that you are in Love | 10 लक्षण जो बताते हैं कि 'आपको हो गया है सच्चा प्यार'

10 लक्षण जो बताते हैं कि 'आपको हो गया है सच्चा प्यार'

फरवरी आते ही प्यार का महीना शुरू हो जाता है। वैलेंटाइन डे, रोज डे, प्रपोज डे और ना जाने कितने ही प्यार के दिनों को मनाने वाला महीना है फरवरी। कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। जब प्यार होता है दुनिया में सब चीजें नई लगने लगती हैं। एक अजब खुशी का एहसास होने लगता है। अकेले होते हुए भी उन्हें याद कर हम मुस्काने लगते हैं। लेकिन कई बार हमें पता ही नहीं होता कि हमारी खुशी और हमारी मुस्कान का कारण क्या है। क्या हमें प्यार हुआ है या यह कुछ और है? आज हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं जिन्हें पहचान के आप ये जान सकते हैं कि आप प्यार में पड़ चुके हैं या नहीं।   

1. आप दोनों आपस में बात करते समय अपने फ्यूचर के कामों को डिस्कस करते हैं जिन्हें आप साथ में करना चाहते हैं।

2. जब वो आप के साथ नहीं होते तो आप उनको बहुत मिस करती हैं और अपने दोस्तों से उनकी ही बात करती रहती हैं। 

3. उनके साथ रहते हुए जब आप अपनी सारी परेशानियां भूल जाते हैं। आने वाले समय में भी जो भी परेशानी हो आप उनके साथ डिस्कस करते हों और उसका समाधान निकालने की कोशिश करते हों।    

4. जब आप दोनों की पसंद ना भी मिलती हो फिर भी उनकी पसंद से आप काम करने लगें, और धीरे-धीरे आप दोनों की पसंद मिलने लगे। 

5. जब आप उनके लिए छोटे-छोटे त्याग करने लगें। उनके प्रति आप अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उन्हें समय देने लगें या उनके बारे में सोचने लगें। 

6. उनकी मौजूदगी में जब आप खुद को सेफ महसूस करने लगे तो समझिये आप प्यार में हैं।  उनके सामने होते हुए आपको ऐसा लगे कि आपके साथ कोई गलत काम नहीं  होगा। 

7. जब आप उनके साथ अपनी जिंदगी की छोटी से बड़ी खुशी और दुःख बांटने लगें, तो समझें आप प्यार में हैं।

8. बहुत ज्यादा गुस्से में होते हैं या आपका मूड खराब होता है तो सिर्फ वो ही हैं जो आपको हंसा देते हैं और गुस्से में होने के बाद भी आपको उनकी बातें अच्छी लगने लगती हैं। 

9. जब साथ में होते हुए आप एक-दोनों से बात नहीं करते पर फिर भी आप खुश होते हैं तो आप समझ जाइये कि आपको प्यार हो चुका है। 

10. जब अपने घर वालों से उन्हें मिलाने के लिए आप सोचना शुरू कर दें, तो यह प्यार ही है।  

Web Title: How to know that you are in Love

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे