लाइव न्यूज़ :

रिलेशनशिप में आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगे ये टिप्स, दूर हो जाएगा रिश्ता टूटने का डर

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 13, 2022 13:09 IST

सेल्‍फ कॉन्फिडेंस की कमी की वजह से व्यक्ति के रिलेशनशिप पर भी असर पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोगों आत्मविश्वास की कमी के कारण रिलेशनशिप खत्म होने का डर भी सताता रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देसेल्‍फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आपको खुद पर थोड़ा काम करने की जरूरत है।जिन लोगों में सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होती है वो कई बार अपने निर्णय के लिए भी दूसरे पर निर्भर रहते हैं।

सेल्‍फ कॉन्फिडेंस यानी आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है, जो हर व्यक्ति में होना जरूरी है। अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो आप कोई भी काम करते समय यही सोचेंगे कि क्या आप इसे ठीक से कर पाएंगे या नहीं। यही नहीं, जिन लोगों में सेल्फ कॉन्फिडेंस की कमी होती है वो कई बार अपने निर्णय के लिए भी दूसरे पर निर्भर रहते हैं या दूसरा क्या कर रहा है यही देखते और सोचते रहते हैं।

सेल्‍फ कॉन्फिडेंस की कमी की वजह से व्यक्ति के रिलेशनशिप पर भी असर पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोगों आत्मविश्वास की कमी के कारण रिलेशनशिप खत्म होने का डर भी सताता रहता है। सेल्‍फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आपको खुद पर थोड़ा काम करने की जरूरत है। काउंसलर थेरेपिस्‍ट ल्यूसिले शैकलटन ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिये बताया है कि रिलेशनशिप में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए।

फीडबैक जरूर लें

अपने पार्टनर से अपने बारे में फीडबैक लें। ये जानने की कोशिश करें कि आप क्या अच्छा करते हैं और आपमें क्या अच्छा करने का पोटेंशियल है। पार्टनर द्वारा बताए गए फीडबैक के बारे में सोचे और इसे बेहतर बनाने के लिए काम करें। आपका पार्टनर जो भी बताए उसे सही से सुनने की कोशिश करें न कि उनपर पर्सनल अटैक करें।

आपसी बातचीत है जरूरी

रिलेशनशिप में एक-दूसरे को समय देना बहुत जरूरी होता है। जब तक आप आपस में बातचीत नहीं करेंगे तब तक आपको पार्टनर के बारे में काफी बातें नहीं पता चलेंगी। एक-दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है। 

दिखावा न करें

रिलेशनशिप में या पार्टनर से दिखावा करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप खुद की ही सरहाना नहीं करेंगे तो कोई दूसरा व्यक्ति भी नहीं करेगा। 

टॅग्स :रिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े