लाइव न्यूज़ :

पहला प्यार क्यों नहीं भूल पाते आप, ये हैं इसके 4 कारण, दूसरा नंबर है सबसे कॉमन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 30, 2019 13:21 IST

जब भी हम अपने पहले प्यार के बारे में सोचते हैं तो हम इमोशनल हो जाते हैं। हमें उसकी एक-एक बात याद रह जाती है। भले ही आपका पहला प्यार सक्सेसफुल न रहा हो, लेकिन यह सारी चीजें आपके जीवन का एक हिस्सा हो जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्यार सभी के लिए बेहद खास होता है, वो भी तब जब वो पहला होविज्ञान भी मानता है पहले प्यार को भूल जाना मुश्किल होता है

पहले प्यार को भूल पाना कोई आसान काम नहीं है। हम अक्सर ऐसा फिल्मों में देखते हैं लेकिन क्या ये सच में नामुमकिन है। प्यार सभी के लिए बेहद खास होता है, वो भी तब जब वो पहला हो। आपका पहला प्यार आपको कुछ इस तरह याद रह जाता है जैसे कि आप उस दौरान के बीताएं हुए पलों को भूल ही नहीं सकते। चाहें वो अच्छी हो या बुरी।

भले ही आपका पहला प्यार सक्सेसफुल न रहा हो, लेकिन यह सारी चीजें आपके जीवन का एक हिस्सा हो जाती हैं। जब भी हम अपने पहले प्यार के बारे में सोचते हैं तो हम इमोशनल हो जाते हैं। हमें उसकी एक-एक बात याद रह जाती है। हालांकि ऐसा इसलिए नहीं होता है कि आपकी याददाश्त तेज है, बल्कि विज्ञान भी मानता है पहले प्यार को भूल जाना होता है मुश्किल।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 'हिप्पोकैम्पस मस्तिष्क' का वह क्षेत्र है जो नए अनुभवों, यादों और नई चीजों को सीखने के लिए जिम्मेदार होता है। इसमें दुर्लभ और नए अनुभवों व छवियों का पता लगाने की एक अनोखी क्षमता होती है। शोध के अनुसार यह नए अनुभव या जानकारी अन्य परिचित जानकारी से अलग होती है, जिससे किसी व्यक्ति के लिए कुछ भी याद रखना आसान हो जाता है, जो उसने पहली बार अनुभव किया था।

हम आपको बता रहे हैं ऐसे 4 कारण जिससे पता चलता है कि क्यों पहला प्यार होता है यादगार...

अनोखा होता है पहला प्यार

हो सकता है कि आपका पहला प्यार पहला न हो। बल्कि जिसे आपने उस इंसान के साथ अनुभव किया था उन्होंने आपको नई चीजों को आजमानें और नई चुनौतियों को लेने के लिए प्रोत्साहित किया हो, इसलिए वो आपके ज़हन में बन गए हैं।

पहली बार जब आप प्यार में पड़ते हैं तो व्यवहारिक रूप से अपने आप को उस प्यार के सामने कमजोर महसूस करते हैं कि आप खुद को भी भूल जाते हैं। भले ही हम प्यार के बारे में जानते हों, लेकिन पहली बार जब आप इसे रोमांटिक अंदाज में महसूस करते हैं, तो यह संभावना और उत्साह की नई दुनिया खोल देता है। इसलिए भी इसका अनोखापन आपको हमेशा याद रह जाता है।

पहला प्यार याद दिलाता है आपका पहला समय

जब आप पहली बार प्यार में पड़ते हैं तो उस वक्त दुनिया में हो रही हर चीज आपको अच्छी लगने लगती है। आपके पेट में तितलियां उड़ती हैं। दिल और दिमाग दोनों ही जगह वो इसांन बसा होता है जिसके प्यार में आप है। यह समय आपकी लाइफ का वह पल होता है कि जब आप जवानी की दहलीज पर आकर पहली बार खड़े होते हैं।

समय के साथ आपके पहले प्यार के विचार केवल प्रेमी के लिए नहीं होता है, लेकिन आप अपने जीवन में उस बिंदु पर कहां थे, इस बात की भी याद दिलाता है। यह समय होता है जब आपको हर चीज नई और रोमांचक लगने लगती है। आप अपने बीते हुए पलों की अच्छी यादों में जाकर अपने आज को ढूंढने लगते हैं।

पहला प्यार होता है सिर्फ एक बार

आपका पहला प्यार हमेशा आपके साथ रहेगा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि आपका पहला प्यार है। किसी भी घटना का पहला होगा, जीवन में सिर्फ एक बार हो सकता है, जिससे यह सबसे खास हो जाता है।

इसका कोई असर नहीं पड़ता कि आप बाद में किससे प्यार करते हैं, आप समय के साथ कैसे बदलते हैं। आपका पहला प्यार हमेशा आपके जीवन के बाकी हिस्सों के लिए पहला ही होगा। 

पहले प्यार का नहीं होता कोई ऑप्शन

पहले प्यार का दूसरा कोई विकल्प नहीं होता है। पहला प्यार हमेशा युवा प्यार होता है। इस उम्र में हमारी जिंदगी हमें जहां ले जाती है, वहां हम चले जाते हैं। इस पर किसी का कोई कंट्रोल नहीं होता। ज्यादातर लोगों के लिए उनका पहला प्यार सच्चा होता है।

यह बिना किसी शर्त और ईमानदारी से निभाया जाता है। लेकिन वहीं पहले प्यार के बाद, हम किसी भी बाद के रिश्ते से हम रिजल्ट चाहते हैं। हम इन रिश्तों पर अधिक दबाव डाल सकते हैं क्योंकि हम कुछ ऐसा खोजने का प्रयास करते हैं, जो हमें उन शुरुआती भावनाओं को वापस लाता है जिन्हें हमने पहली बार महसूस किया था। इसलिए अक्सर हम जब अपने बारे में सोचते हैं, तो अपने पहले प्यार के बारे में याद करते।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश