लाइव न्यूज़ :

बिहेवियर और लुक्स में लाएं ये बदलाव, लड़कियां होंगी 'इम्प्रेस'

By मेघना वर्मा | Updated: January 20, 2018 16:39 IST

पहली डेट पर कुछ बातों को बोलने से बचना चाहिए, साथ ही बिना तैयारी के कभी ना जाएं।

Open in App

कहते हैं 'फर्स्ट इम्प्रेशन इज दि लास्ट इम्प्रेशन', यानी पहला मौका ही आखिरी मौका हो सकता है। यह कहावत पहली बार डेट पर जा रहे लोगों के लिए चेतावनी का काम करती है। बड़े से होटल में डिम लाइट के नीचे बैठे अक्सर आप दोनों को अपनी जिन्दगी एक साथ बिताने का अहम फैसला लेना पड़ता है। ये जरूरी है कि आप दोनों एक दूसरे को अच्छे से जान लें और समझ लें। देखने और समझने के लिए जरूरी है कि आप पहली मुलकात में ही अपना इम्प्रेशन छोड़ दें। आप भी जब पहली बार लड़की से मिलने जा रहे हों तो कुछ चीजों को ध्यान में रखना जरूरी है। अपने बर्ताव और अपनी लुक्स पर कुछ ध्यान देंगें तो कभी कोई लड़की आपको ना नहीं कहेगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि लड़कियों पहले डेट पर लड़कों में क्या पसंद आता है और कैसे आप उन्हें पसंद करते हैं।   

साफ-सफाई पर सबसे ज्यादा हो ध्यान

लड़कियां सबसे ज्यादा जो पसंद करती हैं वो है साफ-सफाई। किसी भी लड़की से मिलने जा रहे हों तो अपने ऊपर के आवरण के साथ अंदर के शरीर को भी साफ रखें। अपने कपड़ों के साथ अपने नाखूनों और बालों को भी साफ रखें। मिलने से पहले अपनी ग्रूमिंग जरूर कराएं। सर के बाल भद्दे और बड़े हों तो कटवा लें, दाढ़ी को भी ठीक तरीके से ट्रिम करवा लें।  

ओवर स्मार्टनेस और डींगे हांकने से बचें

लड़कियों को समार्ट लड़के पसंद होते हैं, ओवर स्मार्ट नहीं। जिन्दगी में आपने भले ही काफी कुछ हासिल किया हो लेकिन उसको बताने का सही समय होता है। पहली डेट पर ही अगर आप ये सब बताना शुरू कर देंगे तो लड़की उसे पॉजिटिव तरीके से नहीं लेगी। पहली डेट पर केवल सामने वाले इंसान की पसंद और ना पसंद का ही ध्यान रखें। 

  हॉट नहीं स्मार्ट दिखने की कोशिश करें

किसी लड़की से मिलने जा रहे हों तो कैसे भी कपड़े पहनकर ना चले जाएं। खुद को हॉट दिखाने के चक्कर में अक्सर लड़के उलटे-सीधे कैसे भी कपड़े पहल लेते हैं, लेकिन लड़कियों को हमेशा रॉयल और डिसेंट लुक वाले लड़के पसंद आते हैं। तो डेट पर जाते समय फॉर्मल लुक वाले कपडें पहने या ऐसे कपडें पहने जो डिसेंट लगे। चमकता भड़कता कपड़ा पहनने से बचें। 

अपनी बात से इम्प्रेस करें

लड़कियां बात करते समय सामने वालो को बहुत नोटिस करती हैं। उसके बात करने के तरीके से लेकर, वह क्या कह रहा है, हर बात पर गौर करती हैं।अगर लड़के के बात करने का तरीका अच्छा है तो लड़की जल्दी इम्प्रेस हो जाती है। ध्यान रहे, लड़की के सामने किसी भी समय कुछ भी बोलने से बेहतर सही समय पर सही चीजें बोले। इधर-उधर की बातें करने से बचें। लड़कियों को साफ-सीधी बात करके इम्प्रेस करने की कोशिश करें। 

बहुत ज्यादा जोक मारना पड़ सकता है भारी

बात से इम्प्रेस करने के चक्कर में ऐसा ना हो कि आप हद से ज्यादा बात करने लगे। लड़कियों से की गयी बात से पता चला है की उन्हें बहुत ज्यादा बोलने वाले लड़के पसंद नहीं है। ऐसा नही हैं कि वह एकदम शांत से लड़कों को पसंद कर लेती हैं लेकिन बहुत ज्यादा बोलने और फालतू के जोक्स मारने वाले लड़कों को लड़कियां कम पसंद करती हैं। इसलिए आप पहली बार किसी लड़की के साथ डेट पर गए हों तो संभल कर बात करें और फालतू की बात करने से बचें। 

लड़की को पूरा अटेंशन दें

आप भले ही अपने काम से समय चुराकर आए हों, भले ही आपके ऑफिस के बहुत से काम पेंडिंग बचे हों, लेकिन लड़की के साथ बैठे हों तो उसे अपना पूरा समय दें। उससे बात करते समय मोबाइल और ऑफिस के काम से दूरी बनाकर रखें, पूरी अटेंशन देने की कोशिश करें। इस तरह आप उसे स्पेशल फील करा सकते हैं।

परफ्यूम लगाएं, परफ्यूम की दुकान ना बनें

बॉडी फ्रेगरेंस अच्छी होती है लेकिन ज्यादा हो जाए तो खराब भी लगने लगती है। पहली बार डेट पर जा रहे हों तो परफ्यूम जरूर लगायें क्यूंकि लड़कियों को परफ्यूम पसंद होता है लेकिन इतना ज्यादा ना लगायें कि आपके आते ही परफ्यूम की तेज महक से उसे परेशानी होने लगे।  

टॅग्स :रिलेशनशिपफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

रिश्ते - नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े