लाइव न्यूज़ :

Hug Day: गर्लफ्रेंड को 'हग' करने से पहले ऐसे बनाएं कम्फर्टेबल, तभी एन्जॉय कर पाएंगे ये खास मोमेंट

By गुलनीत कौर | Updated: February 12, 2019 11:06 IST

हग डे वैलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल दिन होता। यह हर उम्र वर्ग के लोगों द्वारा मनाया जाता है। एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार को जाहिर किया जाता है। इस दिन दोस्त और कपल एक-दूसरे को गले लगाते हैं।

Open in App

पार्टनर को गले लगाकर हम अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। लेकिन कई बार यह कोशिश गड़बड़ा भी जाती है। ऐसा तब होता है जब आप जिन्हें गले लगा रहे हों, उनके साथ आपकी हाइट मैच नहीं हो रही है। लड़के जब अपने से काफी छोटी हाइट की लड़की को गले लगाते हैं तो अक्सर ऐसा अटपटापन आ जाता है। तो क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी हाइट में आपसे काफी छोटी है?

वैलेंटाइन वीक में 'हग डे' (Hug Day) के दिन पार्टनर को गले लगाना तो बनता है। लेकिन अगर गर्लफ्रेंड की हाइट काफी छोटी हो आयुर आपका आधा वक्त तो इस हिसाब में लग जाए कि कैसे उसे गले लगाया जाए ताकि कोई अटपटी बात ना हो जाए, तो फिर सारा मजा किरकिरा हो जाता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आप दोनों अपने मोमेंट को एन्जॉय भी करेंगे और कुछ गलत भी नहीं होगा।

1) साइड हग दें: अगर आपको लगता है कि सामने से गले लगाने से हाइट की वजह से गड़बड़ी हो जाएगी। हो सकता है उसे अजीब फीलिंग आए, तो उसे साइड से हग करें। अपने दाहिने हाथ से उसके दाहिने कंधे तक टच करें। ऐसे में आपका दाहिना कंधा उसकी बॉडी के बाएं हिस्से को टच करेगा। ना उसे अजीब लगेगा, ना ही आपको। 

2) थोड़ा झुक जाएं: हग करते समय सीना तानकर खड़े होने की बजाए जब आप दोनों एक दूसरे को गले लगाने को तैयार हों तो थोड़ा झुक जाएं। अपनी बॉडी और बाजुओं को ढीला छोड़ें। अपनी गर्लफ्रेंड को आपके बराबर आने का मौक़ा दें। इस तरह आप दोनों सही तरीके से हग कर सकेंगे।

3) उसके सिर की पोजीशन: शायद अब आपके मन में सवाल आए कि आपको कितना झुकना चाहिए? आप अपनों बॉडी को उतने तक झुकाएं कि उसका सिर आपकी छाती की हाइट तक आ सके। ताकि जब आप उन्हें गले लगाएं तो उसका सिर आराम से आपकी छाती तक आ जाए। इससे वह अच्छा महसूस करेगी।

यह भी पढ़ें: इस वैलेंटाइन डे इन तीन राशि वालों पर होगी प्यार की बारिश, नहीं रहेंगे 'सिंगल'

4) आपके हाथों की पोजीशन ऐसी हो: गर्लफ्रेंड की हाइट काफी छोटी हो तो हग करते समय बॉयफ्रेंड के हाथ उसकी पीठ तक जाते हैं। लेकिन उसे कम्फर्टेबल फील करवाने के लिए हाथ कमर तक जरूर जाने चाहिए। इसके लिए बॉडी को झुकाएं, लेकिन लड़की पर वजन नहीं डालना चाहिए। जब वह आपको हग करते समय कम्फर्टेबल हो जाए तब इस पोजीशन में आप भी रिलैक्स हो जाएं।

5) ऐसी गलती ना करें: आप दोनों के रिश्ते को अगर अधिक समय हो गया है तो बात अलग है, लेकिन रिश्ता नया-नया है तो गर्लफ्रेंड से ऐसा कभी ना कहें कि उसे गले लगाने के लिए आपको झुकना पड़ता है। साथ ही अगर गर्लफ्रेंड कम्फर्टेबल हो, तभी हग करते समय उसे हवा में उठाएं। नहीं तो ऐसा ना करें। 

टॅग्स :वैलेंटाइन डेहग डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब