ये 5 गिफ्ट पहली ही डेट पर किसी भी लड़की को कर देंगे इंप्रेस, दूसरा तो है बेहद खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 4, 2019 17:52 IST2019-09-04T17:47:37+5:302019-09-04T17:52:33+5:30

लड़कों के मन में हमेशा ही यह उलझन होती है कि उनकी दी हुई गिफ्ट क्या लड़की को पसंद आएगी? अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि हम यहां आपको कुछ ऐसे खास गिफ्ट की लिस्ट दे रहे हैं जो आपकी गर्लफ्रेंड को जरूर पंसद आएंगी।

Gift ideas for Girlfriend: Planning first date with girlfriend here is the List of best 5 gift for your girlfriend | ये 5 गिफ्ट पहली ही डेट पर किसी भी लड़की को कर देंगे इंप्रेस, दूसरा तो है बेहद खास

List of best 5 gift for your girlfriend

Highlightsआप पहली डेट पर अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट बॉक्स भी गिफ्ट कर सकते हैंआप सिल्वर, गोल्डन या डायमंड और भी मौजूद बाजार में कई तरह के फैशनेबल ज्वैलरी का क्लेक्शन अपनी गर्लफ्रेंड को दे सकते हैंआप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश या इंप्रेस करना चाहते हैं तो उसे कोई अच्छी डिजाइनर ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं

पहली बार किसी डेट पर जाना किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं है। पहली डेट को लेकर लोगों बहुत कंफ्यूज रहते हैं। उनके मन में कई तरह के सवाल आते है जैसे कि किस तरह का ड्रेस पहनें, क्या बातें करें, क्या गिफ्ट लेकर जाएं। इन्हीं कुछ सवालों में लोग फंसे रहते हैं। गिफ्ट को लेकर सबसे बड़ी उलझन ये होती है कि ऐसा क्या गिफ्ट लिया जाए कि लड़की एक बार में इंप्रेस हो जाए।

साथ ही गिफ्ट लड़की को पसंद भी आए। लड़कों के मन में हमेशा ही यह उलझन होती है कि उनकी दी हुई गिफ्ट क्या लड़की को पसंद आएगी? अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो टेंशन मत लीजिए क्योंकि हम यहां आपको कुछ ऐसे खास गिफ्ट की लिस्ट दे रहे हैं जो आपकी गर्लफ्रेंड को जरूर पंसद आएंगी।

शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जिसे चॉकलेट पंसद न हो
शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जिसे चॉकलेट पंसद न हो

चॉकलेट (Chocolate)

लड़कियों की सबसे खास गिफ्ट की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है चॉकलेट। लड़किया चॉकलेट के लिए पागल होती है। शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जिसे चॉकलेट पंसद न हो। आप पहली डेट पर अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट बॉक्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड से बातों-बातों में जान लें कि उन्हें किस तरह की चॉकलेड पसंद है, डार्क या क्रंची या फिर कोई स्पेशल चॉकलेट। इस तरह आपके रिश्ते में मिठास बनी रहेगी और आपकी गर्लफ्रेंड इंप्रेस भी हो जाएगी।

ज्‍वैलरी (Jewellery)

फैशन में हमेशा से ही रहने वाला ज्वैलरी आपकी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप पहली डेट पर उन्हें कुछ क्लासी, ट्रेंडी और स्टाइलिश ज्वैलरी गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियों सबसे ज्यादा इयरिंग पसंद आते हैं। आप सिल्वर, गोल्डन या डायमंड और भी मौजूद बाजार में कई तरह के फैशनेबल ज्वैलरी का क्लेक्शन अपनी गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं। इसके साथ ही आप रिंग या फिर पेंडेट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

फैशन में हमेशा से ही रहने वाला ज्वैलरी, आपकी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है
फैशन में हमेशा से ही रहने वाला ज्वैलरी, आपकी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है

बॉडी परफ्यूम (Body Perfume)

चॉकलेट के अलावा अगर आप कोई गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो परफ्यूम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। परफ्यूम कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। आप किसी अच्छी खुशबू वाला परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। परफ्यूम लड़कियों को बेहद पसंद भी होती है। अच्छी खूशबू वाली परफ्यूम आपके रिश्ते को भी हमेशा के लिए महका रखेगी।

ड्रेस (Dress)

अब शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जिसे ड्रेस का शौक नहीं होगा। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश या इंप्रेस करना चाहते हैं तो उसे कोई अच्छी डिजाइनर ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी किसी लड़की दोस्त की मदद ले सकते हैं। आप उन्हें एथेनिक या वेर्स्टन ड्रेस में से कोई गिफ्ट कर सकते हैं।

लड़कियों को सॉफ्ट टॉय भी काफी पसंद होते हैं
लड़कियों को सॉफ्ट टॉय भी काफी पसंद होते हैं

टेडी बियर (Teddy Bears)

लड़कियों को सॉफ्ट टॉय भी काफी पसंद होते हैं। इनमें से सबसे खास है टेडी बियर। इसकी कई वजह होती हैं। एक तो जब आप उन्हें टेडी गिफ्ट करते हैं तो उन्हें अपने बचपन की पुरानी यादें ताजा हो जाती है।

Web Title: Gift ideas for Girlfriend: Planning first date with girlfriend here is the List of best 5 gift for your girlfriend

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे