लाइव न्यूज़ :

Friendship Day 2018: जय-वीरू से भी पक्की होती है इन दो राशियों की दोस्ती, राशि अनुसार जानें बेस्ट फ्रेंड

By गुलनीत कौर | Updated: August 5, 2018 10:41 IST

एस्ट्रोलॉजी के अनुसार हर व्यक्ति का एक बेस्ट फ्रेंड होता है जिसे हम राशि अनुसार जान सकते हैं।

Open in App

5 अगस्त, दिन रविवार को दोस्ती का दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इसदिन लोग अपने सबसे खास दोस्तों के साथ समय बिताना, उन्हें फ्रेंडशिप डे की बधाई देना और उन्हें तोहफे देना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत सारी दोस्तों में से कोई एक ही ऐसा होता है जो सबसे करीबी कहलाता है। उसे हम बेस्ट फ्रेंड कहते हैं। लेकिन एस्ट्रोलॉजी के अनुसार हर व्यक्ति का एक बेस्ट फ्रेंड होता है जिसे हम राशि अनुसार जान सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि ज्योतिष की बारह राशियों में से आपका बेस्ट फ्रेंड किस राशि से है। 

मेष राशि (Aries- 21 मार्च से 19 अप्रैल)

इस राशि के लोग जोशीले, साफ दिल और इमोशनल बहे होते हैं। इनमें धैर्य की कमी होती है इसलिए इनकी उनके साथ ज्यादा बनती है जो खुद में समझदार हों और इनके नखरे वाले स्वभाव को सह सकें। तुला राशि के लोग मेष राशि के बेस्ट फ्रेंड बनते हैं। 

वृषभ राशि (Taurus- 20 अप्रैल से 20 मई)

स्वभाव से जिद्दी लेकिन अपनी वाडे के पक्के और काम करने में मेहनती होते हैं इस राशि के लोग। इनकी मीन राशि के लोगों के साथ सबसे ज्यादा बनती है और ये ही इनके बेस्ट फ्रेंड बनते हैं।

मिथुन राशि (Gemini- 21 मई से 20 जून)

कलात्मक लेकिन मूडी भी होते हैं मिथुन राशि के लोग। स्वभाव से इन्हें दोहरे व्यक्तित्व वाले कहा जाता है लेकिन इसका एक फायदा यह भी है कि ये लोग लंबे समय तक किसी लिए अपने दिल में नफरत नहीं रखते हैं। कुंभ राशि के लोग इनके बेस्ट फ्रेंड बनते हैं।

कर्क राशि (Cancer- 21 जून से 22 जुलाई)

घरेलू किस्म के होते हैं कर्क राशि के जातक। इनके आकर्षण का केंद्र बनने का कोई शौक नहीं होता है। इन्हें सबसे अधिक इमोशनल राशि चिह्न कहा जाता है। धनु राशि जैसे खुशमिजाज व्यक्ति के साथ वक्त बिताना इन्हें सबसे अच्छा लगता है। इसलिए इसी राशि के लोग इनके बेस्ट फ्रेंड भी बनते हैं।

सिंह राशि (Leo- 23 जुलाई से 22 अगस्त)

एक शेर की तरह जंगल में राज करना पसंद करते हैं इस राशि के लोग। और इन्हें एक ऐसा दोस्त चाहिए जो इनकी सराहना करे और इनके टैलेंट को पहचाने। मकर राशि के लोग स्वार्थी नहीं होते हैं और खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं। इसलिए इस राशि के लोग सिंह राशि वालों के बेस्ट फ्रेंड बनते हैं। 

कन्या राशि (Virgo- 23 अगस्त से 22 सितम्बर)

कन्या राशि वालों को बेहद समझदार राशि चिह्न में से एक माना जाता है। मेष राशि के लोगों की सोच और कलात्मक व्यवहार की ओर ये आकर्षित हो जाते हैं इसलिए इनकी इसे राशि के लोगों के साथ सबसे ज्यादा बनती है।

तुला राशि (Libra- 23 सितम्बर से 23 अक्टूबर)

हर बात सोच समझकर और एक तराजो की तरह उसे तोलते हुए आगे चलते हैं तुला राशि के लोग। चीजों को लेकर इनकी पसंद एकदम हटकर होती है। इनका स्टाइल और सोच दोनों सिंह राशि के लोगों से काफी मेल खा कर जाता है। इसलिए इस राशि के ये बेस्ट फ्रेंड बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio- 23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

कोई कितना भी कोशिश करे, लेकिन वृश्चिक राशि के लोगों का असल स्वभाव जाना अपाना मुश्किल होता है। लेकिन एस्ट्रोलॉजी की मानें तो वृश्चिक राशि के लोगों का सटीक स्वभाव कुंभ राशि के लोग ही परख पाते हैं। इसलिए ये उनके बेस्ट फ्रेंड बनते हैं। 

धनु राशि (Sagittarius- 22 नवंबर से 21 दिसम्बर)

खुशमिजाज और मनमौजी होते हैं धनु राशि के लोग। इन्हें अपने हिसाब से लाइफ जीना पसंद होता है। लेकिन दूसरों की खुशी का भी पूरा ख्याल रखते हैं। मकर राशि के लोगों का केयरिंग अंदाज इन्हें पसंद आता है। इसलिए इस राशि के ये बेस्ट फ्रेंड बन सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn- 22 दिसम्बर से 19 जनवरी)

देखने में सीधे-सादे और साधारण व्यक्तित्व के मालिक होते हैं मकर राशि के लोग, लेकिन इनकी सोच सबसे अलग होती है। दूसरों की तकलीफ को समझना और सुलझाना दोनों इन्हें अच्छे-से आता है। धनु राशि के खुशमिजाज लोगों के साथ वक्त बिताना इन्हें अच्छा लगता है। इसलिए दोस्ती में इन दो राशियों की बहुत बनती है।

कुंभ राशि (Aquarius- 20 जनवरी से 18 फरवरी)

कुंभ राशि के लोग अपने आप में रहते हैं। ये किसी से भी कम बात करते हैं। वृषभ राशि के लोगों का मिजाज भी काफी मिलता जुलता है। इसलिए ये दो राशियां एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ पाती हैं। तो अगर आपका राशि चिह्न कुंभ है तो दोस्ती में आपको वृषभ राशि के व्यक्ति पर विश्वास करना चाहिए।

मीन राशि (Pisces- 19 फरवरी से 20 मार्च)

स्वभाव में सरल लेकिन फिर भी कुछ हद तक रहस्यमयी व्यक्तित्व के मालिक होते हैं मीन राशि के लोग। इन्हें इसी स्वभाव की ओर वृश्चिक राशि के जातक आकर्षित हो जाते हैं। ये दोनों मिलकर एक अच्छी दोस्ती को निभाते हैं।

टॅग्स :फ्रेंडशिप डेरिलेशनशिप टिप्सराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े