लाइव न्यूज़ :

सहमति से सेक्स करने की उम्र हुई 15 साल !

By गुलनीत कौर | Updated: March 7, 2018 15:52 IST

यूरोप के कई देशों में सहमति से सेक्स करने की उम्र 16 साल है।

Open in App

अक्सर लोग कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है। यह तो कभी भी, किसी भी उम्र में, किसी से भी हो सकता है। प्यार उम्र, जाति, धर्म में बंधा नहीं है। लेकिन बात जब सेक्सुअल रिलेशनशिप की आती है तो इसे हर कोई नियमों में बांधने की कोशिश करता है। भारत देश में तो इस मुद्दे पर खुलकर बात तक करना 'बेशर्मी' मानी जाती है। लेकिन विदेशों की बात करें तो वहां 'सहमति से सेक्स' करने की सही उम्र क्या होनी चाहिए, इसपर कई तरह के कानून बने हुए हैं। हाल ही में फ्रांस से खबर आई है जिसके मुताबिक फ्रांस की सरकार ने सहमति से सेक्स करने की उम्र 15 वर्ष की नियुक्त की है। 

फ्रांस में इस नए कानून के लागू होने के बाद से 15 वर्ष की आयु में ही सहमति से सेक्स किया जा सकेगा और इसपर किसी भी प्रकार की रोकटोक नहीं लग सकती है। शर्त केवल इतनी है कि सेक्स जबरन बनाया गया नहीं होना चाहिए। हाल ही में 11 साल की लड़कियों के साथ सेक्स करने के दो मामलों ने फ्रांस में तूल पकड़ा था जिसके बाद से ही सरकार इस नए कानून को लागू करने की तैयारी में है। फ्रांस का अलावा ऐसे कई सारे देश हैं जहां सहमति से सेक्स करने के कानून बनाए गए हैं।

यूरोप के कई देशों में सहमति से सेक्स करने की उम्र 16 साल है, ये देश हैं- सायप्रस, फिनलैंड, जॉर्जिया, लाटविया, लिथुआनिया, लक्सेम्बर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड। इसके अलावा ऑस्ट्रिया, जर्मनी, पुर्तगाल, इटली में सहमति से सेक्स करने की उम्र 14 वर्ष की है। इसके अलावा जेच रिपब्लिक, डेनमार्क और ग्रीस में भी फ्रांस की तरह ही यह उम्र 15 साल की आयु की नियुक्त की गई है।

फ्रांस के अलावा स्पेन में भी सहमति से सेक्स करने की उम्र काफी कम है। यहां के कानून के मुताबिक 16 वर्ष की आयु पर लड़के या लड़की बिना किसी रोकटोक के यौन संबंध बना सकते हैं। यहां का कानून उन्हें इस बात की आजादी दी देता है। शायद आपको हैरानी हो लेकिन पड़ोसी देश चीन में यह उम्र महज 14 वर्ष की है और जापान में तो इससे भी कम है, जापान की सरकार लड़के-लड़की को 13 वर्ष की उम्र में ही सहमति से यौन संबंध बनाने की इजाजत देती है। 

वैसे चीन के अलावा ब्राजील, पेरू, कोलंबिया में भी सहमति से सेक्स करने की उम्र 14 वर्ष की है। लेकिन इन सभी देशों से आगे बढ़कर दक्षिण अफ्रीका के अंगोला में सहमति सेक्स करने की उम्र महज 12 वर्ष की है। यह एक ऐसी उम्र है जब शायद शारीरिक रूप से लड़का या लड़की दोनों ही तैयार नहीं हुए होते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है ऐसी, तो 'लकी' हैं आप

अंग्रेजी वेबसाइट शिकागो ट्रिब्यून में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कम उम्र में सेक्स करने से दिमाग और सेहत दोनों पर बुरा असर होता है। यदि सेक्स जोर जबरदस्ती से किया जाए तो शर्म और समाज की बुरी बातों के डर के कारण डिप्रेशन जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। लेकिन सहमति से किया गया सेक्स भी बुरा प्रभाव बनाता है। 

यदि कम उम्र में ही लड़का या लड़की यौन संबंध को अपनी दिनचर्या में सामिल कर लें तो कई तरह के शारीरिक रोगों का शिकार हो सकते हैं। इनमें लड़कियों को गर्भाशय का कैंसर होना सबसे बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े