लाइव न्यूज़ :

नया ऑफिस ज्वाइन करते ही ना करें ऐसी गलतियां

By मेघना वर्मा | Updated: January 1, 2018 13:16 IST

नया ऑफिस ज्वाइन किया है तो अपने बर्ताव पर थोड़ा ध्यान दें क्योंकि जरा सी चूंक से आपका इम्प्रैशन खराब हो सकता है।

Open in App

अगर आपने अभी नया-नया ऑफिस ज्वाइन किया है तो नए लोगों के साथ काम करने और उनके बीच रहने को लेकर बहुत उत्साहित होंगे। नए चैलेंज के साथ नए लोगों से घुलना-मिलना, डेली की मीटिंग्स में खुद की अलग पहचान बनाना सभी की चाहत होती है। लेकिन आपकी कुछ हरकतें इस दौरान गलत इम्प्रैशन भी छोड़ सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें नए ऑफिस में आपको अवॉयड करना चाहिए।

दूसरों के काम में टांग ना अड़ाएं

किसी भी काम में तब तक अपनी राय ना दें जब तक आपको बोलने के लिए ना कहा जाए। दूसरों के किसी भी काम में नाक घुसाना मंहगा पड़ सकता है। मीटिंग में हों या ऑफिस के किसी भी अन्य फंक्शन में अपनी राय तभी बाटें जब आपसे बोला जाए।

पहले ही दिन किसी से ना पूछें पर्सनल सवाल

आपकी शादी हुई, कितने बच्चे हैं, घर कहां है जैसे पर्सनल सवाल ऑफिस के शुरूआती दिनों में  ना पूछें। ये ना सिर्फ आपके बारे में गलत इम्प्रेशन डालते हैं बल्कि ये भी दिखाता है की आपमें बड़ी हड़बड़ी है। तो जितना संभव हो इससे बचें।

ऑफिस में रोमांस ना करें

वैसे तो प्यार करने की कोई उम्र और कोई जगह नहीं होती लेकिन कोशिश करें कि ऑफिस में अपने दिल पर काबू रखें और ऑफिस रोमांस से बचे। ऑफिस में रोमांस जैसी बातों के उड़ने से छवि खराब होती है और इसका असर करियर पर भी देखने को मिलता है। 

शो ऑफ ना करें

आप किसी बहुत अच्छी कंपनी से निकल के आए हों या आपने कुछ बहुत बड़ा तीर मारा हो, यह संभव हो सकता है। लेकिन फिर भी ऐसी कोई भी बात ऑफिस में शेयर ना करें। शो ऑफ करने के बजाए अपनी बातों को सही समय पर लोगों को बताएं।

ढंग के कपड़े पहनकर जाएं ऑफिस

गाढ़े बैगनी रंग के शर्ट के साथ लाल रंग की पैंट और उस पर पीले रंग का जूता, ऑफिस में ऐसे कपड़े पहन कर जानें से बचे। अपने ऑफिस के हिसाब से अपना परिधान और अपना ऐसेसिरीज चुनें वरना बहुत संभावना है कि लोग आपकी हंसी उड़ाएंगे।

ऑफिस पार्टीज में ना करें ड्रिंक

ऑफिस की किसी भी पार्टी में ड्रिंक करने से बचें। ये ना सिर्फ आपकी पर्सनालिटी पर असर डालता है बल्कि ऑफिस के लोगों के बीच आपकी छवि खराब कर सकता है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते - नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े