लाइव न्यूज़ :

धोनी को स्वाति से हुआ था 'पहला प्यार'...आखिर पहले प्यार को भुलाना क्यों है मुश्किल

By उस्मान | Updated: May 10, 2018 12:06 IST

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पॉन्सर गल्फ ऑइल के एक प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान धोनी ने यह खुलासा किया और साथ में यह भी कहा कि साक्षी को मत बताना।

Open in App

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा है कि उन्हें बाहरवीं क्लास में स्वाति नाम की एक लड़की से प्यार हो गया था। बेशक धोनी के जीवन पर बनी फिल्म  'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में आपने धोनी की दो लव स्टोरी ही देखी हैं लेकिन इस लड़की का नाम सामने आने से उनकी लव लाइफ में प्यार का एक और पन्ना जुड़ गया है। धोनी ने मजाक में ही सही लेकिन माना है कि उनका पहला प्यार स्वाति ही थी। चेन्नई सुपर किंग्स के स्पॉन्सर गल्फ ऑइल के एक प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान धोनी ने यह खुलासा किया और साथ में यह भी कहा कि साक्षी को मत बताना। खैर, किसी ने सही कहा है कि पहले प्यार को भूल पाना बहुत मुश्किल होता है। पहला प्यार जितना नादान होता है उतना ही सच्चा भी होता है।

आपको भी कभी किसी से प्यार हुआ होगा। हो सकता है उसने आपको भुला दिया हो लेकिन अपने उस प्यार को आप आज तक नहीं भुला पाए हों। हम आपको कुछ ऐसे ही मजेदार कारण बता रहे हैं कि आखिर क्यों आप अभी भी अपने उस पहले प्यार को नहीं भूल पाए हैं। 

1) आपका दिल होता है साफ

पहले प्यार को नहीं भूल पाने का एक बड़ा कारण यह होता है कि पहला प्यार आपको उस समय होता है जब आप यंग होते हैं। इस दौरान आपका दिल साफ होता है। यह भी सच है कि इस उम्र में आप सेंटीमेंटल होते हैं। यही वजह है कि एक अधूरा प्यार कई सालों तक कुछ आकर्षण रखता है।  

2) सबसे खास होता है वो

पहले प्यार का अहसास सबसे अलग होता है जिसे किसी के लिए भी भुला पाना बहुत ही मुश्किल होता है। वो व्यक्ति जो आपकी लाइफ में सबसे अहम होता है और जब वो आपको छोड़कर चला जाता है, तो उसे चाहकर भी कबूल कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

3) साथ बिताए वो पल होते हैं खास

पहले प्यार को भुला पाना बहुत ही मुश्किल है लेकिन अगर कोई चाहकर भी इसे भुलाना चाहता है, तो अपने साथी के साथ बिताये कुछ खास पल उसे बेचैन करते रहते हैं और उसे पहले प्यार की याद दिलाते रहते हैं।

4) याद पर किसका जोर है भला

आप सभी ने देखा होगा की बहुत बार कई लोग अपने पार्टनर को भूलकर के आगे बढ़ने की कोशिश में लगे रहते है लेकिन फिर भी उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जो उन्हें पहले प्यार की याद दिला देता है।

यह भी पढ़ें- धोनी ने बताया अपने पहले क्रश का नाम, कहा, 'साक्षी को मत बताना', देखें वीडियो

5) भावुकता भी बड़ा कारण

हालांकि ऐसा नहीं होता है कि पहला प्यार छूट जाने के बाद आपके कोई फ्रेंड्स नहीं रहते हैं। फ्रेंड्स के साथ जब आप कभी भावुक होते हैं, तो आपको अपने बेस्ट फ्रेंड की याद आती है।

(फोटो- सोशल मीडिया, पिक्साबे)  

टॅग्स :एमएस धोनीरिलेशनशिप टिप्सचेन्नई सुपर किंग्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स ने 47 गेंद पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट रौंदा, 15वां जन्मदिन मनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में कूटे 52 रन, 4 चौके और 5 छक्के

क्रिकेटRR vs CSK: सीएसके अपना पहला ऐसा मैच खेल रही है, जिसमें प्लेइंग इलेवन में MS Dhoni शामिल नहीं

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्स को झटका, 15 दिन के लिए आईपीएल से बाहर धोनी, आखिर कारण

रिश्ते नाते अधिक खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटमुंबई के बाद कोलकाता में हारे?, केकेआर की दूसरी हार, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और ईशान किशन ने जीत से खाता खोला?