अनुष्का शर्मा हैं 'बीवी नंबर 1', आपको भी सीखनी चाहिए एक्ट्रेस से ये 3 बातें

By मेघना वर्मा | Published: May 1, 2020 11:48 AM2020-05-01T11:48:43+5:302020-05-01T11:48:43+5:30

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेम कहानी अनोखी है। आज हर किसी के जुबांन पर इन दोनों के ही इश्के के चर्चे हैं।

birthday sapecial of Anushka Sharma, love story of Anushka Sharma and virat kohli, Anushka Sharma Is 'Biwi Number 1' To Virat Kohli | अनुष्का शर्मा हैं 'बीवी नंबर 1', आपको भी सीखनी चाहिए एक्ट्रेस से ये 3 बातें

अनुष्का शर्मा हैं 'बीवी नंबर 1', आपको भी सीखनी चाहिए एक्ट्रेस से ये 3 बातें

Highlightsअनुष्का और विराट दोनों ही अपने प्रोफेशनल लाइफ में बिजी होते हैं।अच्छा वक्त हो या बुरा वो विराट का साथ कभी नहीं छोड़तीं। 

आज बॉलीवुड की फिलौरी अनुष्का शर्मा का जन्मदिन हैं। अपनी एक्टिंग से दिलों पर राज करने वाली अनुष्का जितनी बोल्ड और बिंदास हैं उतनी ही रोमांटिक और चंचल भी। अपने फैंस के साथ वो इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के दिल पर भी राज करती हैं। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेम कहानी अनोखी है। आज हर किसी के जुबांन पर इन दोनों के ही इश्के के चर्चे हैं। दोनों ने 2017 के 12 दिसंबर को अपने प्यार के रिश्ते को शादी के बंधन से बांधा था। आज अनुष्का अपना जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शानदार एक्ट्रसे के साथ बीवी नंबर वन भी हैं। 

आइए आपको बताते हैं क्यों हैं अनुष्का शर्मा बीवी नंबर वन और आपको भी सीखनी चाहिए उनसे ये 3 बातें-

करती हैं पूरा सपोर्ट

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और फिल्मों के अलावा उनके पास एड फिल्म और फोटोशूट जैसे बहुत सारे काम होते हैं। उसके बावजूद वो विराट कोहली को प्रॉपर टाइम देती हैं और उनकी पीठ बनकर खड़ी होती हैं। अच्छा वक्त हो या बुरा वो विराट का साथ कभी नहीं छोड़तीं। 

वेकेशन के लिए पूरा समय

अनुष्का और विराट दोनों ही अपने प्रोफेशनल लाइफ में बिजी होते हैं। इसके बावजूद एक-दूसरे के साथ अकेले समय बिताना इन्हें पसंद है। दोनों ही टाइम टू टाइम काम से ब्रेक लेते हैं और कहीं ना कहीं वेकेशनप पर जाते हैं। जहां ये एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। 

क्रिटिसीजम को झेलती हैं साथ

हर कोई आपकी अच्छाई करे ये जरूरी नहीं। अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली के अच्छे बुरे दोनों वक्त में साथ होती हैं। विराट कोहली के खराब समय में भी वो ढाल की तरह खड़ी होकर उनका साथ देती हैं। ट्रोलर्स को भी अपने अंदाज में मुंह तोड़ जवाब देती हैं। 

Web Title: birthday sapecial of Anushka Sharma, love story of Anushka Sharma and virat kohli, Anushka Sharma Is 'Biwi Number 1' To Virat Kohli

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे