लाइव न्यूज़ :

सिंगल रहने के ये हैं 5 मजेदार फायदे, दूसरा वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: January 4, 2020 12:14 IST

जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहते तब आपको कुछ भी करने से पहले किसी भी तरह की इजाजत लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगल लोग खुद को दिमागी रूप से भी बेहद फ्री महसूस करते हैं। सिंगल्स खुद पर खर्च करने के साथ-साथ सेविंग्स भी दिल खोल कर करते हैं। 

आज के समय में सिंगल रहना किसी मजाक के पात्र बनने जैसा हो गया है। दोस्तों के बीच उन लोगों का अक्सर मजाक बनाया जाता है जो सिंगल होते हैं, लेकिन सिंगल रहने के भी अपने बहुत सारे फायदे होते हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिसका मजा आप तभी उठा सकते हैं जब आप सिंगल हों। 

जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहते तब आपको कुछ भी करने से पहले किसी भी तरह की इजाजत लेने की जरूरत नहीं पड़ती। आपको अपनी किसी भी फीलिंग से समझौता नहीं करना पड़ा। अगर आप सिंगल हैं तो अपनी किस्मत पर रोने के बजाए उसके बेहतरीन फायदों को गिनना शुरू कर दीजिए।

आज हम आपको यहां ऐसे ही फायदे बताने जा रहे हैं जो सिंगल्स को जरूर जानने चाहिए। 

1. सबसे पहले आती है आजादी

किसी भी रिलेशनशिप वालों से पूछ लीजिए जिस एक चीज को वो सबसे ज्यादा मिस करते हैं वो है आजादी। नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि किसी के साथ रिश्ते में होने पर आप पूरी तरह से बंध जाते हैं मगर हां आप, उस स्थिति में सामने वाले की पसंद ना पसंद का ध्यान रखकर चीजें करते हैं। इसीलिए खुद की आजादी इंज्वॉय नहीं कर पाते। लेकिन सिंगल लोग खुद को दिमागी रूप से भी बेहद फ्री महसूस करते हैं। 

2. बेहतर करियर

वैसे तो कपल्स एक-दूसरे की बैकबोन होते हैं, जिसके कारण अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं। मगर अपने ही रिश्तों में उलझकर कई बार ऐसा होता है कि वो अपने करियर को कहीं पीछे छोड़ देते हैं। जबकि सिंगल्स के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। सिंग्लस का पूरा ध्यान अपने काम और करियर पर होता है जिससे वो जल्दी ही ऊंचे मुकाम तक पहुंच जाते हैं।

3. नए लोगों से मिलने का मौका

जब आप किसी रिलेशन में होते हैं तो अपना फ्री टाइम अपने लव्ड वन के साथ बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में आप नए लोगों से या नए ग्रुप से नहीं मिल पाते, नए दोस्त नहीं बना पाते। यही बात जब सिंगल्स पर आती है तो वो अपने खाली समय में अपनी पसंद की चीजें करते हैं। नए लोगों से मिलते हैं ग्रुप्स में ट्रैवेल करते हैं। 

4. सेविंग्स पर फोकस

हां सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन सिंगल लोगों के पास सेविंग्स करने के चांसेज ज्यादा होते हैं। किसी रिश्ते में होना वास्तव में इतना भी सस्ता नहीं है। डिनर डेट से लेकर आउटिंग में काफी खर्च होता है। ऐसे में आप कभी भी उतनी सेविंग नहीं कर पाते। सिंगल्स खुद पर खर्च करने के साथ-साथ सेविंग्स भी दिल खोल कर करते हैं। 

5. खुद के लिए वक्त ही वक्त

सिंगल लोगों के पास हमेशा खुद को एक्सप्लोर करने का टाइम होता है। सिंगल लोग अपनी पसंद की हॉबी या अपने पसंद का काम अपने खाली समय में करते हैं जिससे उन्हें काफी रिलेक्समेंट भी मिलती है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश