Love Horoscope: बेहद प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड होते हैं ये 5 राशि के लोग, गर्लफ्रेंड के लिए कर सकते हैं कुछ भी!

By मेघना वर्मा | Published: January 31, 2020 09:03 AM2020-01-31T09:03:33+5:302020-01-31T09:03:33+5:30

वृषभ राशि के लोग उनके लॉयल नेचर के लिए जाने जाते हैं। इन्हें मोस्ट लविंग और केयरिंग भी कहा जा सकता है।

according to zodiac sing most protective lovers in hindi | Love Horoscope: बेहद प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड होते हैं ये 5 राशि के लोग, गर्लफ्रेंड के लिए कर सकते हैं कुछ भी!

Love Horoscope: बेहद प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड होते हैं ये 5 राशि के लोग, गर्लफ्रेंड के लिए कर सकते हैं कुछ भी!

Highlightsअक्सर वृश्चिक राशि के लोग अपनी इस आदत की वजह से ओवरप्रोटेक्टिव हो जाते हैं।धनु राशि के लोग बेहद रोमांटिक होते हैं।

अगर आपको आपकी जिंदगी में कोई ऐसा साथी मिल जाए जो आपके पीछे एक सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़ा हो तो समझिएगा कि आप बहुत किस्मत वाले हैं। हमेशा साथ देने वाला और हिम्मत देने वाला प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड कौन नहीं चाहता। प्रोटेक्टिव एक तरह का नेचर होता है जो सभी के अंदर नहीं पाया जाता मगर जिनके अंदर भी ये होता है उनका साथी बेहद खुश रहता है। 

हम सभी अपने अंदर कुछ-कुछ प्रोटेक्टिव क्वालिटीज लेकर पैदा होते हैं मगर कुछ लोगों में ये बहुत ज्यादा होता है. आइए आपको बताते हैं कौन सी है वो राशि जिनके लोग अपने पार्टनर को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होते हैं। 

1. वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग उनके लॉयल नेचर के लिए जाने जाते हैं। इन्हें मोस्ट लविंग और केयरिंग भी कहा जा सकता है। ये अपने पार्टनर के लिए किसी भी तरह का एफर्ट करने से पीछे नहीं हटते। अगर अपने पार्टनर को किसी भी चीज से बचाना हो या उन्हें किसी चीज के लिए सावधान करना हो वृषभ राशि के लोग हर काम को बखूबी करते हैं। 

2. कर्क राशि

कर्क राशि के लोग बेहद मददगार होते हैं। किसी को भी उनकी जरूरत हो या कोई भी उनसे अपने दिल के विचार कहना चाहता हो तो कर्क राशि के लोग हमेशा उनके लिए अवलेबल होते हैं। वहीं उनके होमली नेचर भी लोगों को उनका दीवाना बना देता है। कर्क राशि के लोग अपने पार्टनर का बच्चों की तरह ध्यान रखते हैं। फीजिकल कंफर्ट हो या इमोशनली सपोर्ट, कर्क राशि के लोग हर बार अपने लव वन का दिल जीत लेते हैं। 

3. सिंह राशि

सिंह राशि को सभी राशियों में सबसे ज्यादा मिसअंडरस्टुड राशि भी कहा जा सकता है। ये सही है कि सिंह राशि के लोग खुद को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाना चाहते हैं। सिंह राशि के लोग चाहते हैं कि सभी उनकी प्रशंसा करें और उन्हीं के ईर्द-गिर्द रहें लेकिन जब बात उनके पार्टनर की होती है तो उनके नेचर में फौरन बदलाव आ जाता है। जब इस राशि के लोग किसी के प्यार में होते हैं तो वो अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। एक जंगल के शेर की तरह वो अपने प्यार की रक्षा करते हैं। 

4. वृश्चिक राशि

इन्हें बेहद पैशनेट लवर भी कहा जा सकता है। वहीं उनकी यही आदत उनके प्यार पर भारी भी पड़ जाती है। अक्सर वृश्चिक राशि के लोग अपनी इस आदत की वजह से ओवरप्रोटेक्टिव हो जाते हैं जिस वजह से उनके और उनके पार्टनर के बीच काफी झगड़े भी होते हैं। वृश्चिक राशि के पार्टनर को जलन की भावना भी होती है मगर ये अपने पार्टनर के प्रोटेक्शन के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कभी-कभी तो वृश्चिक राशि के लोग इतने प्रोटेक्टिव हो जाते हैं कि फोन आपके मेल्स सब चेक कर लेते हैं। जिसकी वजह से आपके और उनके बीच झगड़े होना तय है।

5. धनु राशि

धनु राशि के लोग बेहद रोमांटिक होते हैं। एक बार वो प्यार में पड़ गए तो जिंदगी भर उनका प्यार उनके दिल से नहीं निकलता। धनु राशि के लोग अपने रिलेशनशिप में सौ प्रतिशत देने के लिए जाने जाते हैं। अपने पार्टनर को वो इस तरह प्रोटेक्शन देते हैं कि उनके प्यार के जाल से बचना नामुमकिन हो जाता है। 

Web Title: according to zodiac sing most protective lovers in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे