लाइव न्यूज़ :

अधिकांश पुरुष पहली डेट पर पार्टनर से बोलते हैं ये 4 झूठ, स्टडी में हुआ खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 29, 2022 09:34 IST

हर व्यक्ति के लिए उसकी पहली डेट बेहद खास होती है। ऐसे में हर इंसान चाहता है कि वो पहली बार में ही अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर ले। ऐसे में एक स्टडी के मुताबिक ज्यादातर पुरुष अपनी पहली डेट पर पार्टनर से ये 4 झूठ बोलने से बाज नहीं आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपहली डेट पर झूठ बोलने से बाज नहीं आते ज्यादातर मर्दअपनी पहली डेट पर पार्टनर से भूलकर ना बोलें झूठपहली डेट हर कपल के लिए खास होती है

पहली डेट हर व्यक्ति के लिए बेहद खास होती है। पहली डेट इतनी स्पेशल होती है कि हर कोई अपने पार्टनर को पहली बार में इम्प्रेस करना चाहता है। ऐसे में कई बार पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में कुछ ऐसे झूठ बोल देते हैं, जो उन्हें नहीं बोलने चाहिए। अगर आप भी पहली डेट पर जा रहे हैं और इसके लिए काफी उत्साहित हैं तो पार्टनर के सामने कभी भी ये चार झूठ मत बोलिए। 

दरअसल, नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Journal of Personality and Social Psychology की स्टडी कहती है कि अधिकांश पुरुष अपनी पहली डेट पर ये 4 झूठ बोलने से बाज नहीं आते हैं। ऐसे में अगर आप भी पहली डेट पर जा रहे हैं, तो इन चार बातों का ख्याल रखिए ताकि आप अपनी गर्लफ्रेंड से ये झूठ ना बोलें।

जॉब को लेकर बोलते हैं झूठ

ज्यादातर पुरुष पहली डेट पर अपनी जॉब प्रोफाइल को लेकर झूठ बोलते हैं। वो इस दौरान अपनी नौकरी के बारे में काफी बढ़ाकर अपने पार्टनर के सामने पेश करते हैं। यही नहीं, पुरुष महिला को आकर्षित करने के लिए अपनी कंपनी से जुड़ी चीजों को इस्तेमाल करने से भी बाज नहीं आते हैं। साथ ही, इस दौरान पुरुष महिला को ये भी एहसास दिलाते हैं कि वो अच्छे पद पर कार्यरत हैं। 

घर से जुड़ी बातों को लेकर भी बोलते हैं झूठ

पहली डेट पर अधिकांश पुरुष अपने नए अपार्टमेंट या घर को लेकर भी पार्टनर के सामने झूठ बोलते हैं। दरअसल, पुरुष महिला को इम्प्रेस करने के लिए अपने घर के बारे में अच्छी व रोमांटिक बातें करते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करना काफी कूल होता है। साथ, वो अपने पेरेंट्स से जुड़े भी मजेदार किस्से सुनाते हैं। 

कूल रहने का करते हैं प्रयास

कोई भी पुरुष अपनी चिंता को लेकर पहली डेट पर बात नहीं करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकांश पुरुष पार्टनर को ये दिखाने का प्रयास करते हैं कि वो काफी स्वतंत्र और शांत स्वभाव के इंसान हैं। दरअसल, पुरुषों को लगता है कि वो अपनी डेट के सामने जितना फ्रेंडली रहने की कोशिश करेंगे वो उन्हें उतना ही कूल समझेगी और रिलैक्स फील करेगी। 

शराब-सिगरेट पीने की आदत

आजकल ज्यादातर पुरुषों को शराब और सिगरेट पीने की लत होती है। मगर वो कभी भी पहली डेट पर पार्टनर के सामने इस बात का जिक्र नहीं करते हैं। उन्हें लगता है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों को डेट करना पसंद नहीं करती हैं, जिन्हें शराब और सिगरेट पीने की लत हो। यही वजह है कि कई पुरुषों जब रिलेशनशिप में ज्यादा समय बीत जाता है तब अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी इस आदत के बारे में बताते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े