लाइव न्यूज़ :

बच्चे नहीं, महिलाओं को उनके पति ज्यादा सताते हैं, शोध में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे

By गुलनीत कौर | Updated: November 26, 2018 14:09 IST

5 में से एक महिला ने यह जाहिर किया कि घर का काम करते समय उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिलती है। घर का जो काम एक दिन में खत्म किया जा सकता है उसे करने में उन्हें कई दिन लग जाते हैं। 

Open in App

अक्सर लोग कहते हैं कि शादी के बाद जब तक बच्चा नहीं होता केवल तब तक ही पति-पत्नी अपनी लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं। उसके बाद तो घर, बच्चे और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए उनकी खुशियाँ कहीं खो जाती हैं। पतियों की तुलना में पत्नियों का रूटीन सबसे अधिक बिगड़ता है।

अगर पत्नी भी वर्किंग है तो घर, ऑफिस और बच्चे, सबको संभालना रोजाना का चैलेंज बन जाता है। इन तीनों में सबसे बड़ी चुनौती होती है बच्चों को संभालना। बच्चा किसी भी उम्र का हो, वह अपनी छोटी छोटी हरकतों से कई परेशानियों को पैदा करता है। इन्हें ठीक करते समय एक मां उफ़ तक नहीं करती लेकिन अन्दर ही अन्दर परेशान जरूर होती है।

इसलिए यह अक्सर कहा जाता है कि एक महिला को सबसे अधिक तंग उसके बच्चे करते हैं। लेकिन हालिया में हुए एक शोध के रिजल्ट पढ़ने के बाद शायद आपकी सोच में कुछ बदलाव आए। क्योंकि शोधकर्ताओं ने इस बात का खुलासा किया है कि एक महिला को उसके बच्चे से भी अधिक परेशानी उसका पति देता है।

यह भी पढ़ें: 

महिलाओं के स्ट्रेस का कारण

एक अमेरिकी टीवी चैनल द्वारा यह शोध किया गया है। शोध में करीब 7 हजार से भी ज्यादा माओं को शामिल किया गया। ये सभी महिलाएं अपने पति या किसी पार्टनर के साथ रहती हैं। शोधकर्ताओं ने इनका इंटरव्यू लिया।

इंटरव्यू के दौरान उनसे तनाव संबंधित सवाल किए गए। सभी ने अपने तनाव को 10 में से 8.5 रेट दिया। तकरीबन सभी महिलाएं जिम्मेदारियों के बोझ तले तनावग्रस्त पाई गईं।

मानसिक और शारीरिक तनाव

46 फीसदी महिलाओं ने यह बताया कि उनके तनाव का सबसे बड़ा कारण उनके बच्चे नहीं बल्कि उनके पति/पार्टनर हैं। घर से लेकर बाहर और बच्चों को संभालने में उनके अपने पार्टनर से सपोर्ट नहीं मिलता है। यह उनके मानसिक और शारीरिक तनाव की वजह बनता है। 

5 में से एक महिला ने यह जाहिर किया कि घर का काम करते समय उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिलती है। घर का जो काम एक दिन में खत्म किया जा सकता है उसे करने में उन्हें कई दिन लग जाते हैं। 

ये सब उनके तनाव के जरूरत से ज्यादा बढ़ जाने का कारण है। अगर पार्टनर घर के काम में उनकी मदद करे तो काम जल्दी खत्म हो सकता है और उनके तनाव में कई गुना कमी आ सकती है जो उनकी सेहत को अच्छा बनाता है। 

पुरुषों के तनाव का कारण

सेहत की बात करें तो घर के काम, रिश्ते और पति-पत्नी को लेकर पाडोवा यूनिवर्सिटी ने एक शोध किया है। शोध के मुताबिक अगर पति या पत्नी में से पत्नी की मृत्यु पहले हो जाए तो पति की तबीयत बिगड़ जाती है। 

अचानक कंधे पर घर की जिम्मेदारियां पड़ जाने से वह मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह से परेशान हो जाता है। लेकिन पत्नियों के साथ ठीक इसका उलटा होता है। 

अगर किसी कारण से पत्नी की बजाय पति दुनिया से पहले चला जाए तो पत्नी की सेहत में सुधार आता है। तो क्या महिलाओं के लिए रोजाना के इस तनाव से बाहर आने का केवल यही तरीका है? शायद नहीं। 

अगर महिलाएं वाकई चाहती हैं कि उनका यह रूटीन स्ट्रेस कुछ कम हो जाए तो अपने पार्टनर से बात करें। उनसे खुद मदद मांगें। और गारा वे मदद करने को तैयार हैं तो पहले उनसे उतना ही काम कराएं जितना वे कर सकें। अंत में उनके सपोर्ट की सराहना भी करें ताकि आप दोनों का रिश्ता बेहतर बने। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश