लाइव न्यूज़ :

5 संकेत जो कहते हैं कि वो आपको 'दोस्त' से अधिक मानने लगी है

By गुलनीत कौर | Updated: March 10, 2018 11:29 IST

आत्मविश्वास के साथ आपसे आंखें मिलाना, आंखों में अजब-सी फीलिंग के साथ आपको देखना और चुप चुप कर आपको देखना।

Open in App

आप जिसे पसंद करते हैं ऐसा जरुरी नहीं कि वह भी आपको पसंद करे। अक्सर लड़कों की लाइफ में ऐसी एक लड़की होती है जिसे वे पसंद करते हैं, उसके साथ रिश्ता बनाना चाहते हैं, वह उनकी बहुत अच्छी दोस्त भी होती है लेकिन कहीं दोस्ती ना टूट जाए इसलिए वे अपने दिल की बात कहने से घबराते हैं। इसी तरह से कई बार दिल की बात दिल में ही रह जाती है और वे कभी भी कह नहीं पाते हैं। लेकिन अगर लड़की स्वयं कुछ इशारे दे, ऐसे संकेत दे कि वह भी उस लड़के को 'सिर्फ दोस्त' से कुछ अधिक मानती है तो बात आगे बढ़ सकती है। लेकिन वे इशारे क्या हैं, किन संकेत से लड्क्की बताती हैं कि वो लड़के को पसंद करती है आइए जानते हैं: 

वो आगे बढ़कर बात करती है

नई नई दोस्ती हुई है, और इस नई दोस्ती में अगर लड़की खुद आगे बचकर आपसे बातें करे, आपसे मिलने का प्लान बनाए तो समझ जाएं कि वो आपको केवल दोस्त नहीं मानती है। आपकी ही तरह वह भी शायद आपको पसंद करती है इसलिए खुद आगे आ कर आपसे बातचीत करने की कोशिश कर रही है। 

उसकी बॉडी लैंग्वेज सब बता देती है

हाथ मिलाने के तरीके से लेकर पास खड़े होने का तरीका, आंखें मिलाने का तरीका, यह सब दिल की बात बताता है। आप दोनों जब भी मिलते हैं, उस समय अगर वह आपसे कुछ दूरी बनाकर रखती है तो इसका मतलब है कि वह आपको केवल दोस्त मानती है। लेकिन अगर वह आपसे करीबी बनाती है। आपके करीब खड़े होने के बहाने ढूंढती है तो उसके दिल में आपके लिए ढेरों भावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें: भूल से भी अपने बॉयफ्रेंड की ये 4 बातें अपनी दोस्त को ना बताएं

टच करने के बहाने

बहुत कम लड़कियां आगे बढ़कर अपने दिल की बात कह पाती हैं या अपनी बॉडी लैंग्वेज से उसे बयां कर पाती हैं। लेकिन अगर आपकी दोस्त रेस्तरां में बैठकर आपके पास आने की कोशिश करती है, आपके हाथ पर अपना हाथ टच करने की कोशिश करती है तो समझ जाएं कि वह आपके साथ कम्फर्टेबल है और आपके क्लोज आना चाहती है। 

आंखों से बातें करना

आत्मविश्वास के साथ आपसे आंखें मिलाना, आंखों में अजब-सी फीलिंग के साथ आपको देखना और चुप चुप कर आपको देखना। यह सब इस बात के संकेत हैं कि उसके मन में भी आपके लिए प्यार है। 

आपके साथ रहकर खुशी मिलती है उसे

जब एक लड़की किसी लड़के को पसंद करने लगती है तो वो उसकी बातों पर पूरा ध्यान देती है। उसके चुत्क्कुलों पर जोर जोर से हंसती है, उसके साथ रहकर उसे खुशी मिलती है। और वह कितनी खुश है इस बात को जाहिर करने में वह झिझक महसूस नहीं करती है। 

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े