ऐसे लड़के गर्लफ्रेंड को सिर्फ 'ऑप्शन' समझते हैं, शादी से नहीं होता इनका कोई वास्ता
By गुलनीत कौर | Published: September 13, 2018 04:22 PM2018-09-13T16:22:48+5:302018-09-13T16:22:48+5:30
तीसरा संकेत: उसके बेस्ट फ्रेंड्स तक ये नहीं जानते कि वो आपको डेट कर रहा है।
हर कपल के रिश्ते में एक समय जरूर आता है जब वे मन ही मन यह महसूस करते हैं कि 'अब रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रही'। ऐसे में कुछ कपल्स बात करके हल निकाल लेते हैं। लेकिन कई बार बिना वजह जब ऐसी परिस्थिति आती है तो उसका हल निकाल पाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा तब होता है जब दोनों में से कोई एक टाइमपास कर रहा हो। अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड पर इस बात को लेकर शक है तो आगे बताई जा रही 5 बातों से परखें कि क्या वाकई वो आपसे प्यार करता है या उसके लिए यह केवल एक टाइमपास रिश्ता है:
1. वो फ्यूचर की बात नहीं करता
यह सबसे पहला और महत्वपूर्ण संकेत है। अगर जब भी आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ फ्यूचर की बात करती हैं, आप दोनों का रिश्ता आगे चलकर क्या मोड़ लेगा इससे संबंधित कोई भी सवाल करती हैं, लेकिन हर बार वो बात को टाल देता है। तो इसका मतलब है कि वह आपके साथ फ्यूचर देखने में दिलचस्पी नहीं रखता है। शायद उसके प्लान कुछ और ही हैं।
2. परिवार और दोस्त
वो आपको अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से ना मिलवाता है, ना ही बात करवाता है। यही नहीं, उसके बेस्ट फ्रेंड्स तक ये नहीं जानते कि वो आपको डेट कर रहा है। इसका साफ मतलब है कि वो आपको अपनी लाइफ का इम्पोर्टेन्ट पार्ट नहीं मानता है।
ये भी पढ़ें: धीरे-धीरे शादी तोड़ देती हैं पति-पत्नी के बीच पैदा होने वाली ये 7 गलतफहमियां
3. बातें नहीं बताता
उसका जॉब इंटरव्यू है, वो फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बना रहा है, करियर में कुछ नया करने जा रहा है, ऐसी ही कितनी बातें जो आपको पता होनी चाहिए लेकिन वो नहीं बताता तो इसका साफ मतलब है कि उसकी एक अलग जिन्दगी है, जिसका हिस्सा आप नहीं हैं।
4. आप 'ऑप्शन' हैं
अगर उनका मन है तो आप दोनों डेट पर जाएंगे, उनकी पसंद की जगह पर ही जाएंगे, और अगर उनका मन नहीं है तो आप दोनों कहीं नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं, अगर वे बात नहीं करना चाहते तो कितने ही दिन आपके किसी कॉल मैसेज का जवाब नहीं देंगे। क्योंकि उनके लिए आप केवल एक ऑप्शन हैं, जिसके साथ बात करने का मन होगा तो वे खुद संपर्क करेंगे।
ये भी पढ़ें: कितनी भी क्लोज हो आपकी दोस्त, उससे कभी शेयर ना करें खुद की ये 5 बातें, कारण भी जान लें
5. ऐसे होते हैं झगड़े
जिन कपल्स में बेहद प्यार होता है उनके झगड़े और एक तरफा प्यार रखने वाले कपल्स के बीच के झगड़े में जमीन आसमान का अंतर होता है। एक दूसरे को दिल से प्यार करने वाले कपल्स झगड़ते समय एक दूसरे पर चिलाते हैं, अपना गुस्सा निकालते हैं। लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड झगड़े के बाद बात करना बंद कर दे, कॉल मैसेज का जवाब ना दे, तो इसका मतलब है कि उसे आप दोनों के आपसी प्यार या झगड़े से कोई फर्क नहीं पड़ता है।