लाइव न्यूज़ :

Annapurna Food Packet: 15 अगस्त से लागू की जाएगी ‘अन्नपूर्णा फूड पैकेट’, 1.6 करोड़ परिवारों को निशुल्क फूड पैकेट का वितरण, जानें क्या है और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2023 16:43 IST

Annapurna Food Packet: ‘अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना’ के तहत एक करोड़ छह लाख परिवारों को निशुल्क फूड पैकेट का वितरण 15 अगस्त, 2023 से किया जाएगा और मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना भी शीघ्र लागू होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे36.76 लाख लाभार्थियों के खातों में 155.92 करोड़ रुपये अंतरित किये। योजनाओं का संचालन सरकारों की जिम्मेदारी और जनता का अधिकार है।साढ़े चार वर्ष में जो कार्य किए वे अभूतपूर्व हैं तथा इनकी घर-घर में चर्चा हो रही है।

Annapurna Food Packet:राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना’ 15 अगस्त से लागू की जाएगी जिसमें लाभार्थी परिवारों को निशुल्क फूड पैकेट मिलेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि आमजन के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकारों की जिम्मेदारी और जनता का अधिकार है।

वे मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे। सरकारी बयान के अनुसार गहलोत ने कहा कि ‘अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना’ के तहत एक करोड़ छह लाख परिवारों को निशुल्क फूड पैकेट का वितरण 15 अगस्त, 2023 से किया जाएगा और मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना भी शीघ्र लागू होगी।

इस अवसर पर उन्होंने बटन दबाकर एक साथ 36.76 लाख लाभार्थियों के खातों में 155.92 करोड़ रुपये अंतरित किये। इसमें अप्रेल माह के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) लाभ से वंचित रहे 1.72 लाख उपभोक्ताओं को 7.32 करोड़ रुपये के साथ ही मई माह के 16 लाख 71 हजार उपभोक्ताओं को 70 करोड़ 86 लाख रुपये और जून माह के 18 लाख 33 हजार उपभोक्ताओं के खाते में 77 करोड़ 73 लाख रुपये अंतरित किये गये। इस प्रकार कुल 36 लाख 76 हजार उपभोक्ताओं के बैंक खातों में 155 करोड़ 92 लाख रुपये अंतरित किये गये।

गहलोत ने कहा कि आमजन के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकारों की जिम्मेदारी और जनता का अधिकार है। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के सुख-दुख में भागीदार बनकर गत साढ़े चार वर्ष में जो कार्य किए वे अभूतपूर्व हैं तथा इनकी घर-घर में चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें 500 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ महंगाई से राहत देने वाली अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ किए गए हर वादे को पूरा कर रही है।

प्रदेशभर में महंगाई राहत शिविर के माध्यम से 10 योजनाओं के लाभ की गारंटी दी जा रही है, जिनमें से आठ योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां कानून बनाकर न्यूनतम आय की गारंटी प्रदान की गई है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा