Rajasthan Assembly Elections 2023: झमाझम पड़े रहे वोट, दोपहर 2 बजे तक 42.37 प्रतिशत मतदान, 199 सीट पर वोटिंग जारी, देखें लाइव वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 25, 2023 14:11 IST2023-11-25T14:09:16+5:302023-11-25T14:11:08+5:30
Assembly Elections 2023: कांग्रेस को उम्मीद है कि वह राज्य में प्रत्येक चुनाव में सरकार बदलने के 'रिवाज' को बदलते हुए अपना 'राज' (सरकार) कायम रखेगी।

photo-ani
Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में झमाझम वोट पड़े रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बताया कि राजस्थान में 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दोपहर 2 बजे तक 42.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के कई दिनों के व्यस्त प्रचार अभियान के बाद मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ।
Rajasthan sees 40.27 pc turnout till 1.30 pm, informs EC
— ANI Digital (@ani_digital) November 25, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/86dm5mkfNs#RajasthanElection2023#ECI#VoterTurnout#PollDaypic.twitter.com/0zFhymxerX
कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर की मृत्यु के बाद करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान स्थगित कर दिया गया था। मतदाता जो शनिवार को मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अपने बूथों के बाहर कतार में खड़े थे। शाम 6 बजे तक अपना वोट डाल सकते हैं। मतदान अधिकारियों ने पहले बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
40.27% voter turnout recorded in Rajasthan till 1pm, as per Election Commission of India. pic.twitter.com/4B1TD7vIx0
— ANI (@ANI) November 25, 2023
एक अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 1,02,290 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 69,114 पुलिस कर्मी, 32,876 राजस्थान होम गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड और आरएसी कर्मी और सीएपीएफ की 700 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस एक और कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है।
#WATCH | Rajasthan Elections | RLP MP Hanuman Beniwal cast his vote at a polling booth in Baran. pic.twitter.com/Y55iqTTuf6
— ANI (@ANI) November 25, 2023
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर भरोसा करते हुए अशोक गहलोत सरकार को बदलने की कोशिश कर रही है। मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, विश्वराज सिंह मेवाड़, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शामिल हैं।
मनाए जाने पर भाजपा और कांग्रेस के कई बागी प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। लेकिन अभी भी दोनों पार्टियों के करीब 45 बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हैं। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को निर्धारित की गई है। 2018 में, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा 73 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।
राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर 50 हजार से अधिक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां 5,26,90,146 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच चल रहा है। कुल 1862 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस के 70000 जवानों सहित 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
कुल 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान कराएंगे। गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है।