लाइव न्यूज़ :

सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी जन मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष करेगीः अजय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 19:59 IST

तमकुही राज सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके अजय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी उनका खास ध्यान रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअजय ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता के मन में पार्टी के प्रति नजरिए में बदलाव लाना है।इसके लिए पार्टी अवाम से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी।

उत्तर प्रदेशकांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी जन मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष करेगी।

अजय ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता के मन में पार्टी के प्रति नजरिए में बदलाव लाना है। इसके लिए पार्टी अवाम से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी। तमकुही राज सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके अजय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी उनका खास ध्यान रहेगा।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में बहुप्रतीक्षित बदलाव के तहत विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू को सोमवार देर रात दल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा चार उपाध्यक्षों, 12 महासचिवों तथा 24 सचिवों की भी नियुक्ति की गई है।

पिछली कमेटी की अपेक्षा नई कमेटी करीब 10 गुना छोटी है। पिछली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जहां 500 पदाधिकारी थे वहीं इस बार यह संख्या 41 है। नई कमेटी के हर पदाधिकारी की खास जिम्मेदारी और जबाबदेही पहले से तय है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जहाँ युवाओं को कमान मिली है। वहीं, 18 वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति भी गठित की गई है जिसकी अध्यक्षता स्वयं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। इसके अतिरिक्त 8 सदस्यीय एक रणनीति ग्रुप भी बनाया गया है जिसमें अनुभवी नेताओं को रखा गया है।

कांग्रेस हाई कमान ने उत्तर प्रदेश में अपना भरोसा नौजवानों पर जताया है। साथ ही साथ वरिष्ठ नेताओं को भी स्थान दिया है। नयी कमेटी में जातीय समावेशी फार्मूले को साधा गया है। कमेटी में लगभग 45 फीसदी पिछड़ी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। दलित आबादी को करीब 20 फीसदी का नेतृत्व दिया गया है।

इस नेतृत्व में अन्य जातियों को भी मौका मिला है। कमेटी में मुस्लिम नेतृत्व करीब 15 फीसदी है। जिसमें पसमांदा मुस्लिम कयादत पर भी जोर दिया गया है। नई कांग्रेस कमेटी में लगभग 20 फीसदी सवर्ण जातियों का प्रतिनिधित्व है। कांग्रेस ने जातीय समीकरण को समावेशी जातीय प्रतिनिधित्व के फार्मूले से साधने की कोशिश की है। कमेटी में महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। 

टॅग्स :इंडियाउत्तर प्रदेशकांग्रेससोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा